The Lallantop

'नसीम ने माफी मांग ली, फिर क्यों लगाया इतना फाइन?', पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने ही PCB को घेरा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने Naseem Shah पर 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये फाइन लगाया है. इसे लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर Younis Khan ने बोर्ड को घेरा है.

Advertisement
post-main-image
नसीम शाह पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2 करोड़ रुपये का फाइन लगाया. (फोटो-PTI)

पाकिस्तानी पेसर नसीम शाह (Naseem Shah) ने बड़ी गलती कर दी. गलती ये थी कि उन्होंने अपने साेशल मीडिया मैनेजर को बिना जानकारी पोस्ट करने की आजादी दे दी. अब नतीजा ये हुआ है कि PCB ने एक पोस्ट के कारण नसीम पर 68 लाख रुपये (2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) का फाइन ठोक दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अब इस पूरे मामले पर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान यूनुस खान (Younis Khan) का रिएक्शन आया है. यूनुस PCB से बेहद निराश हैं. उनके मुताबिक, PCB ने नसीम पर ज्यादा सख्त कार्रवाई कर दी है. ये देश में क्रिकेट और प्लेयर्स को सही मैसेज नहीं देगा. दरअसल, शाह पर ये एक्शन PCB की डिस‍िप्लिनरी कमेटी ने किया है.

क्या है पूरा मामला?

अब आते हैं कि ये मामला क्या था. दरअसल, नसीम शाह के सोशल मीडिया अकाउंट से एक ट्वीट आया था. इसमें पंजाब की चीफ मिनिस्टर मरयम नवाज को लेकर सरकास्टिक पोस्ट किया गया था. वो 27 मार्च को PSL की ओपनिंग सेरेमनी देखने के लिए गद्दाफी स्टेडियम पहुंची थीं. उसी के बाद नसीम के अकाउंट से वो पोस्ट आया था.

Advertisement

दरअसल, PCB ने मरियम की तस्वीरें शेयर की थीं. इसी को रिपोस्ट करते हुए नसीम के X अकाउंट से पोस्ट हुआ था. इसमें लिखा था,

लोग इन्हें ऐसे क्यों ट्रीट कर रहे हैं, जैसे लॉर्ड्स में महारानी को किया जाता है?

कुछ समय बाद ही यह पोस्ट डिलीट हो गया. इसके बाद यह कहा गया कि नसीम के सोशल मीडिया मैनेजर अकाउंट हैंडल कर रहे थे. PCB ने इस मामले में नसीम को कारण बताओ नोटिस भेजा.

Advertisement

30 मार्च को 3 मेंबर वाली डिसिप्लिनरी कमेटी ने नसीम शाह को सुनवाई के लिए बुलाया. नसीम ने बिना शर्त माफी मांगी. उन्होंने बोर्ड को बताया कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया मैनेजर को निकाल दिया है, जिन्होंने ये पोस्ट किया था. इस पर PCB ने भी उनके मैनेजर को ब्लैकलिस्ट कर दिया. लेकिन, बोर्ड ने नसीम को भी नहीं बख्शा. कमेटी ने अपने बयान में कहा,

नसीम के जवाब की कमेटी ने समीक्षा की और जांच के बाद यह तय किया गया कि नसीम ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की कई शर्तों का उल्लंघन किया है. उन पर 72,000 अमेरिकी डॉलर (2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) का जुर्माना लगाया गया है.

ये भी पढ़ें : नसीम शाह को 68 लाख रुपये का पड़ा एक पोस्ट, मरियम नवाज को लेकर ऐसा क्या कहा था?

यूनुस ने क्या कहा?

यूनुस के मुताबिक, ये फाइन बहुत ज्यादा है. इससे बचा जा सकता था. यूनुस ने कहा,

नसीम ने ट्वीट के लिए माफी मांग ली थी. साथ ही ये भी स्पष्ट कर दिया था कि इसके पीछे उनके सोशल मीडिया मैनेजर थे और उन्होंने उन्हें निकाल दिया है. ऐसे में बोर्ड नसीम को वॉर्निंग देकर और थोड़ा बहुत फाइन लगाकर छोड़ सकता था.

यूनुस ने आगे कहा कि ऐसे एक्शन से प्लेयर्स डिमोरालाइज होंगे. उन्होंने कहा,

बोर्ड को प्लेयर्स पर ध्यान देना चाहिए.

साथ ही युनूस ने ये भी कहा कि अगर चीजों को इतना सीरियसली लिया जा रहा है तो सेलेक्टर्स और बोर्ड ऑफ‍िश‍ियल्स पर भी फाइन लगना चाहिए. जब भी वो कोई गुमराह करने वाला स्टेटमेंट देंं या अपनी ड्यूटी नहीं करें. यूनुस ने PCB को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को भी कहा. उनके मुताबिक, नसीम ने इस मामले में माफी मांगी थी.

PCB ने जारी की नई गाइडलाइन

PCB ने शाह के इस ट्वीट के बाद सेंट्रली और डोमेस्टिक कॉन्ट्रैक्टेड प्लेयर्स को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है. उन्हें ये निर्देश दिया गया है कि सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले उन्हें और उनके मैनेजर्स को बोर्ड से क्लीयरेंस लेना पड़ेगा. साथ ही ये भी कहा गया है कि किसी भी तरह की पॉलिटिकल पोस्ट पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पॉलिटिकल पोस्ट करने पर 1 करोड़ रुपये (34 लाख रुपये) तक का फाइन लगाया जा सकता है.

वीडियो: पीसीबी चीफ मोहसिन नक़वी किन खिलाड़ियों से नाराज़ हैं? IPL से क्या कनेक्शन?

Advertisement