The Lallantop

AI से डरे AI बनाने वाले, बोले- 'स्लो होना पड़ेगा'

Anthropic के CEO Dario Amodei इस बात पर ‘सहमत’ हैं कि AI इंसानों को खत्म कर सकता है. Dario ने AI के विकास को धीमा करने की भी अपील की है. ऐसा करने के पीछे उनका मकसद आने वाले ‘खतरों’ को कम करना है.

Advertisement
post-main-image
एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई ने AI को ‘इंसानों के लिए खतरा’ बताया. (फोटो- इंडिया टुडे/ )

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई ने AI के तेज विकास को धीमा करने का प्रस्ताव रखा है ताकि इसे नियंत्रित करने में आसानी हो सके और इंसानियत के लिए खतरे को टाला जा सके।
  • डारियो अमोदेई का यह बयान जैकब कॉक्सन के इस्तीफे और उनकी चेतावनी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने AI के बिना नियंत्रण के तेजी से बढ़ने पर चिंता व्यक्त की थी।
  • डारियो ने AI विकास में थर्ड पार्टी इवैल्यूएटर्स को शामिल करने की वकालत की है ताकि सुरक्षा, रिसर्च और निगरानी बेहतर तरीके से सुनिश्चित हो सके।

दुनिया की बड़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनियों में से एक एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई ने AI को ‘इंसानों के लिए खतरा’ बताया है. उन्होंने तेजी से होने वाले AI के विकास को धीमा करने पर जोर दिया है. उनका मानना है कि अगर इसे सही समय पर कंट्रोल नहीं किया गया तो यह ‘दशक के अंत तक पूरी इंसानियत को खत्म कर सकता है.’ हालांकि, डारियो इस बात पर पूरी तरह से ‘सहमत भी नहीं’ हैं. 

Advertisement
'AI का विकास 'धीमा' हो'

डारियो चाहते हैं कि AI को विकसित करने वाली कंपनियां इस पर धीमी रफ्तार से काम करें ताकि, इसे भविष्य के लिए सुरक्षित बनाया जा सके. इंडिया टुडे ने CNN  के एक  इंटरव्यू से रिपोर्ट छापी है. डारियो ने CNN को दिए एक इंटरव्यू में ये बातें बोली हैं. उनका यह इंटरव्यू एंथ्रोपिक के एक पूर्व रिसर्चर के इस्तीफे के जैकब कॉक्सन के इस्तीफे के बाद हुआ था. कॉक्सन ने ‘चेतावनी’ दी थी कि AI बनाने वालों लोगों को सच में ऐसा लगता है कि यह दशक के अंत तक ‘हम सभी को मार सकती है.’ 

साथ ही उन्होंने इस इंडस्ट्री को तेजी से आगे बढ़ने पर भी चिंता जताई. कॉक्सन के इसी बयान पर डारियो से सवाल किया गया था. डारियो ने जवाब दिया,

Advertisement

मैं जैकब से असहमत होने के बजाय उनसे ज्यादा सहमत हूं. मैं AI डेवलपमेंट के अलग-अलग रास्तों पर गौर करना पसंद करता हूं. अगर इंडस्ट्री सही रास्ता अपनाती है तो कुछ भी गलत होने की संभावना बहुत कम हो सकती है. लेकिन अगर वो गलत रास्ते अपनाती है, तो ये संभावनाएं बहुत ज्यादा हो सकती हैं.

AI खुद को बेहतर बना रहा

अपने एक आर्टिकल में उन्होंने तर्क दिया कि हाल के महीनों में AI की क्षमताएं बहुत तेजी से बढ़ी हैं. इसकी एक वजह यह भी है कि AI खुद ही और बेहतर AI सिस्टम बनाने में मदद करने के लिए सक्षम होते जा रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर AI का विकास इसी रफ्तार से होता रहा तो एक दिन इंसान इस शक्तिशाली सिस्टम को समझने और कंट्रोल करने में ‘फेल’ हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: हूती ने AI से दुश्मन जनरल की आवाज बनाई, पूरी फोर्स को कंफ्यूज कर यमन की जमीन कब्जा ली

Advertisement
थर्ड पार्टी इवेलुएटर्स शामिल करने का प्लान

डारियो ने AI को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि AI के विकास को धीमा करने का मतलब इसे पूरी तरह से रोकना नहीं है. कंपनियां तेजी से बढ़ती क्षमताओं के साथ तालमेल बिठाएं. सुरक्षा, रिसर्च, टेस्टिंग और निगरानी पर ज्यादा समय और ध्यान दें. उन्होंने AI कंपनियों में ‘थर्ड पार्टी इवेलुएटर्स’ को शामिल करने पर जोर दिया है. जो मॉडल का बेहतर ढंग से समीक्षा कर सकें.

Antrhopic
डारियो अमोदेई का बयान.

डारियो की बात से कई बड़े AI लीडर सहमत हैं. OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने कहा कि उनकी कंपनी भी थर्ड पार्टी इवेलुएटर्स को शामिल करने के लिए तैयार है.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: क्या चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया है? नितिन गोखले ने बताया पूरा सच

Advertisement