वर्ल्ड कप 2023 (World cup). इंडियन टीम टूर्नामेंट में अपने शुरुआती पांच मुकाबले खेल चुकी है. और सभी में जीत हासिल की है. न्यूजीलैंड को छोड़कर इंडियन टीम ने सभी मैचेज में आसानी से जीत दर्ज की है. चाहे बैटिंग हो या बॉलिंग, टीम ने हर डिपार्टमेंट में कमाल का खेल दिखाया है. विराट कोहली (Virat kohli) और रोहित शर्मा (Rohit sharma) बैटिंग में टीम को अच्छे से लीड कर रहे हैं.
World Cup में टीम इंडिया की लगातार 5 जीत के पीछे की कहानी बताते हैं ये आंकड़े
विराट कोहली (Virat kohli) और रोहित शर्मा (Rohit sharma) बैटिंग में टीम को अच्छे से लीड कर रहे हैं. जबकि जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में इंडियन टीम की बॉलिंग अभी तक काफी उम्दा रही है.
.webp?width=360)

जबकि जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में इंडियन टीम की बॉलिंग अभी तक काफी उम्दा रही है. और यही वजह है कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप की टेबल टॉपर है. और सेमीफाइनल में पहुंचने के बेहद करीब भी. ऐसे में आइये आपको उन प्लेयर्स के बारे में बताते हैं जिनकी वजह से इंडियन टीम इस पोजीशन में है.
विराट-रोहित टॉप स्कोररबात पहले बैटिंग की कर लेते हैं. इसमें इंडियन टॉप ऑर्डर के सभी बल्लेबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. खासकर कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली कमाल के टच में दिख रहे हैं. अब तक विराट कोहली ने 5 मैचों में 354 रन बनाए हैं. उनकी बैटिंग एवरेज 118.00 की रही है. जबकि, रोहित शर्मा ने 5 मैचों में 311 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा की बैटिंग एवरेज 62.20 रही है. वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर चार्ट पर इन्हीं दोनों प्लेर्यस का नाम है. इनके अलावा केएल राहुल ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. राहुल के नाम पांच मैच की चार इनिंग्स में 177 रन हैं. वो तीन बार नॉट आउट रहे हैं.
ये भी पढ़ें: "उनसे बेहतरीन कोई और..."- गंभीर ने तारीफ में जो कहा, कोहली को सेंचुरी पूरी ना होने का दुख नहीं होगा
बुमराह नंबर-2अब बात बॉलिंग की भी कर लेते हैं. इस डिपार्टमेंट को उम्मीद के मुताबिक लीड कर रहे हैं बूम-बूम बुमराह. वो अब तक 5 मैच में कुल 11 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. वो लिस्ट में मिचेल सैंटनर के बाद दूसरे नंबर पर हैं. अब उनकी इकोनॉमी और एवरेज भी जान लीजिए. तो इकोनॉमी 3.80 और एवरेज 16.27 का रहा है. पूरे टूर्नामेंट के दौरान शायद ही कोई बल्लेबाज़ बुमराह की बॉल्स का डटकर सामना कर पाया है. फास्ट बॉलिंग में बुमराह को साथ मिला है मोहम्मद सिराज का. जिनके नाम पांच मैच में छह विकेट है. जबकि शमी तो एक ही मैच में पांच विकेट ले चुके हैं. स्पिन डिपार्टमेंट में कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा मोर्चा संभाले हुए है. कुलदीप के नाम पांच मैच में आठ जबकि जडेजा के नाम पांच मैच में सात विकेट हैं.
अब बैटिंग और बॉलिंग में इतना अच्छा प्रदर्शन रहेगा तो टीम का टेबल टॉपर रहना बनता भी है. पांच मैच के बाद इंडियन टीम 10 प्वाइंट्स के साथ टेबल टॉपर है. टीम का नेट रन रेट +1.353 का रहा है. दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है. जिसके नाम 5 मैच में आठ अंक है. उनका रन रेट +1.481 का रहा है. साउथ अफ्रीका चार मैच में छह प्वाइंट्स के साथ तीसरे जबकि ऑस्ट्रेलिया चार मैच में चार प्वाइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है.
वीडियो: टीम इंडिया की न्यूज़ीलैंड पर जीत देख क्या बोले सहवाग, युवराज?



















