The Lallantop

वर्ल्ड कप से पहले मिस्बाह ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पोल ही खोल दी!

कमजोर टीम्स को पीटकर बाबर की टीम...

Advertisement
post-main-image
बाबर आज़म की टीम कमजोरों को पीटकर रैंकिंग में आगे बढ़ी (फ़ाइल फ़ोटो)

मिस्बाह उल हक़. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान हैं. और मिस्बाह ने अब अपनी ही टीम पर कड़े कॉमेंट्स किए हैं. एक पैनल डिस्कशन में बोलते हुए मिस्बाह ने पाकिस्तान की वनडे रैंकिंग की पोल ही खोल दी. उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान ने वर्ल्ड नंबर दो की पोजिशन कमजोर टीम्स को हराकर हासिल की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मिस्बाह के मुताबिक़ पाकिस्तान ने न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की तीसरे-चौथे दर्जे की टीम्स को हराकर ये रैंकिंग हासिल की थी. एक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए मिस्बाह बोले,

'न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की सी और डी टीम्स आई थीं. हम उनके खिलाफ़ जीते और हमारे रेटिंग पॉइंट्स बढ़ गए.'

Advertisement

मिस्बाह यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे बात करते हुए ये भी कहा कि पाकिस्तान की रैंकिंग पर बात करते हुए हमें असली फ़ैक्ट्स भी देखने चाहिए. मिस्बाह ने कहा कि यह चिंता की बात है कि ऑस्ट्रेलिया की सी टीम भी पाकिस्तान को हरा गई. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को असल में विचार करना चाहिए कि वो कहां खड़े हैं. क्योंकि वह ज्यादातर वक्त कमजोर टीम्स के खिलाफ़ ही खेले हैं. मिस्बाह ने कहा,

'उनके थर्ड-टियर प्लेयर्स खेल रहे हैं, फिर भी वह हमारे इतने नजदीक हैं. रैंकिंग मायने नहीं रखती.'

यह भी पढ़ें: बाबर फ़ेल, विराट को ट्रोल करने की कोशिश में औंधे मुंह गिरा पाकिस्तानी!

Advertisement

एक और पाकिस्तानी लेजेंड वसीम अकरम भी मिस्बाह से सहमत दिखे. उन्होंने कहा कि टीम को तभी सेलिब्रेट करना चाहिए, जब वो ठीकठाक वक्त तक टॉप पर रहें. अकरम बोले,

'हमें नंबर वन रैंकिंग तभी सेलिब्रेट करनी चाहिए जब हम कम से कम छह महीने तक टॉप पर रहें.'

बता दें कि पाकिस्तान हाल ही में वर्ल्ड नंबर वन वनडे टीम बनी थी. उन्होंने ये मुक़ाम अपने घर में न्यूज़ीलैंड को 4-1 से हराकर हासिल किया था. यह इतिहास में पहली बार था, जब पाकिस्तान ने वनडे रैंकिंग्स में नंबर वन की पोजिशन हासिल की थी. यह सीरीज़ रावलपिंडी और कराची में 27 अप्रैल से 7 मई तक खेली गई थी.

# Pakistan Ranking

न्यूज़ीलैंड की इस टीम में डेवन कॉन्वे और ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गज नहीं खेले थे. पहले मैच में न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम 94 रन पर सिमट गई थी. उन्होंने ये मैच 88 रन से गंवाया. इस पूरी सीरीज़ में यही हाल रहा. पाकिस्तान ने लगातार चार मैच जीत लिए थे. जिसके बाद न्यूज़ीलैंड ने आखिरी मैच 47 रन से जीता.

यह भी पढ़ें: Asian Games में तिलक वर्मा ने बहुत कूटा, बांग्लादेश को हरा टीम फ़ाइनल में पहुंची

जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ पाकिस्तान की टीम 2022 में 2-1 से जीती थी. इस सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, मिचल स्टार्क, पैट कमिंस और ग्लेन मैक्सवेल जैसे दिग्गज नहीं खेले थे. पाकिस्तान के खिलाफ़ इस सीरीज़ में ऐरन फ़िंच ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी. सीरीज़ का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 88 रन से जीता था. इसके बाद के दोनों मैच पाकिस्तान ने अपने नाम किए.

पाकिस्तान की टीम अभी वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत में है. जहां अपने पहले मैच में उन्होंने नीदरलैंड्स को हराया. पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए पचास ओवर्स में 286 रन बनाए थे. जवाब में नीदरलैंड्स की टीम लक्ष्य से काफ़ी पीछे रह गई.

वीडियो: बाबर आजम ने मैनेजमेंट के साथ अलग टीम चुनी, मैदान पर अलग ही उतार दी!

Advertisement