बाबर फ़ेल, विराट को ट्रोल करने की कोशिश में औंधे मुंह गिरा पाकिस्तानी!
बाबर हुए फ़ेल तो विराट को ट्रोल करने आया पाकिस्तानी फ़ैन. लेकिन कोहली फ़ैन्स ने उसे सही सबक सिखाया.
.webp?width=210)
पाकिस्तान का वर्ल्ड कप कैंपेन शुरू हो गया है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बाबर आजम की टीम का सामना द नीदरलैंड्स (Pak vs Ned) से हुआ. नीदरलैंड्स के कैप्टन स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया. बाबर आजम (Babar Azam) नहीं चले. पांच रन बनाकर वनडे क्रिकेट का नंबर वन बल्लेबाज़ आउट हो गया. बाबर को स्पिनर कोलिन ऐकरमैन ने आउट किया.
पाकिस्तानी फ़ैन्स को बाबर से इस वर्ल्ड कप में बहुत उम्मीदें हैं. बाबर नहीं चले, तो सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा. बाबर ट्रोल हों और पाकिस्तानी फ़ैन्स विराट का जिक्र ना करें, ऐसा कम ही होता है. हुआ भी. पर विराट को चर्चा में खींचने वाला बुरा फंस गया, क्योंकि इसके बाद बाबर और ज्यादा ट्रोल हो गए. कैसे, क्या, सब बताते हैं.
शोएब इक़बाल नाम के पाकिस्तानी फैन ने लिखा,
'अगर आपने मिस कर दिया हो तो बता दें, विराट कोहली नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने पहले वर्ल्ड कप में (ऐसे आउट हुए थे)
उस वक्त सोशल मीडिया नहीं था.'
शोएब ने इसके साथ विराट के आउट होने का वीडियो भी चिपकाया. 2011 वर्ल्ड कप में भारत और नीदरलैंड्स का मैच हुआ था. दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला में भारत को 190 का टार्गेट मिला था. चेज़ करते हुए युवराज सिंह ने पचासा जड़कर टीम इंडिया को मैच जिताया था. विराट इस मैच में 12 रन बनाकर आउट हुए थे.
ये भी पढ़ें - World cup से पहले बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान उज्जैन महाकाल पहुंचे?
वापस उस ट्वीट पर लौटते हैं, जो बाबर को सपोर्ट करने के लिए किया गया था, पर उल्टा पड़ गया. शोएब के ट्वीट पर कोहली के एक फैन ने लिखा,
'22 साल की उम्र में बिना किसी अनुभव के कोहली ने उस मैच में 109 मैच के अनुभव वाले 28 साल के बाबर की तुलना में अधिक रन बनाए थे.'
सोहेल नाम के एक फैन ने लिखा,
‘आप 22 साल के विराट की तुलना 29 साल के बाबर से कर रहे हैं. वैसे भी, ये बाबर का दूसरा वनडे वर्ल्ड कप है (वो विराट का पहला था).’
ज़ोया ख़ान नाम की फ़ैन ने लिखा,
'इसके बावजूद विराट ने बाबर से ज्यादा रन्स बनाए थे.'
उसके बावजूद उन्होंने (विराट ने) 19 बॉल में 12 रन बनाए थे. वहीं कोई (बाबर) 18 बॉल खेलकर 10 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका.
ये भी पढ़ें - World Cup से पहले विराट कोहली किस बात से परेशान? सोशल मीडिया पर की अपील
चतुर GPT नाम के यूज़र ने शोएब को दूसरी लाइन पर ट्रोल किया. लिखा,
‘2011 में सोशल मीडिया नहीं था? हां, पाकिस्तान में नहीं होगा शायद.’
ज़ुबैर नाम के फैन ने डिबेट ही ख़त्म कर दी. उन्होंने लिखा,
मैच में क्या हुआ?'ऐड कर दीजिए, 'विराट ने वो वर्ल्ड कप जीता था.'
पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान के तीन विकेट 38 रन पर ही गिर चुके थे. मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने 68-68 रन बनाकर टीम को संभाला. मोहम्मद नवाज और शादाब ख़ान ने भी छोटी-छोटी पारियां खेली. पाकिस्तान ने बोर्ड पर 286 रन टांग दिए. नीदरलैंड्स के लिए ऑलराउंडर बस डी लीडा ने चार विकेट झटके.
वीडियो: बाबर आजम ने मैनेजमेंट के साथ अलग टीम चुनी, मैदान पर अलग ही उतार दी!

