The Lallantop

कोहली को सेल्फिश बताया, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर को वॉन ने ऐसा हौंका, खिसिया गए होंगे!

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर Mohammad Hafeez ने एक बार फिर कोहली पर तंज कसा है. जिसके बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान Michael Vaughan ने उन्हें भयंकर ट्रोल कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
कोहली पर निशाने साधने वाले को वॉन ने किया ट्रोल (Twitter/Vaughan)

विराट कोहली (Virat Kohli). वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में कोहली के बल्ले से कई रिकॉर्ड्स टूट रहे हैं. मैच दर मैच कोहली शानदार इनिंग्स खेल टीम को जीत दिला रहे हैं. बावजूद इसके कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट उनकी आलोचना करने से नहीं चूकते. कोई उन्हें सेल्फिश क्रिकेटर बोलता तो कोई उनकी स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल उठाता. ऐसे ही एक एक्सपर्ट हैं पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez). उन्होंने एक बार फिर कोहली पर तंज कसा है. जिसके बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने उन्हें भयंकर ट्रोल कर दिया है.

दरअसल, नीदरलैंड्स-इंग्लैंड मैच के बाद मोहम्मद हफीज़ ने एक X पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने बेन स्टोक्स की शानदारी शतकीय पारी की तारीफ की. साथ ही कोहली पर तंज भी कसा, इनडायरेक्ट वे में. साथ ही साथ उन्होंने अपने ट्वीट में माइकल वॉन को टैग तक कर दिया. पहले हफीज़ ने लिखा क्या वो पढ़िए,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

''शानदार शतक. स्टोक्स ने प्रेशर में एंकर रोल वाली पारी खेली. उन्होंने अंत में टीम के लिए कमाल की बल्लेबाज की, जहां टीम की जीत के लिए अधिकतम रन बनाने के लिए एग्रेसिव इंटेंट की जरूरत होती है. सेल्फिश बनाम सेल्फलेस अप्रोच का बेहतरीन उदाहरण.''

ये भी पढ़ें: बाबर को पछाड़ नंबर-1 बनने पर आया शुभमन गिल का रिएक्शन, सूर्या की बधाई दिल जीत लेगी!

Advertisement

बस फिर क्या था. वॉन ने बिना कोई मौका गंवाए हफीज की इस पोस्ट का जवाब दिया. उन्होंने X पोस्ट कर लिखा,

''मोहम्मद हफीज, मुझे लगता है कि आपको विराट कोहली ने बोल्ड किया था.क्या तुम इसी वजह से उन पर लगातार निशाना साधते रहते हो?''

दरअसल, वॉन ने T20I वर्ल्ड कप 2012 के भारत-पाकिस्तान मैच का जिक्र किया था. इस मैच में विराट कोहली ने मोहम्मद हफीज को कोलंबो के मैदान पर क्लीन बोल्ड किया था. अब हफीज को कोहली से क्या दिक्कत है और माइकल वॉन उन्हें क्यों ट्रोल कर रहे हैं, वो भी आपको बताते हैं.

Advertisement
कोहली की पारी को बताया था सेल्फिश

दरअसल कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली. कोहली ने अपने वनडे करियर का 49वां शतक जड़ा और महान सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. कोहली की इस पारी के दम पर टीम इंडिया ने मैच में 243 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल की. इतना सब होने के बाद भी पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद हफीज़ (Mohammad Hafeez) को कोहली की पारी रास नहीं आई. और उन्होंने इसमें तमाम नुक्स निकाल दिए.

मोहम्मद हफीज़ ने कोहली की इस पारी को सेल्फिश बताया. हफीज ने मैच के बाद एक एक्सपर्ट कॉमेंट्री में कहा, 

‘मैंने विराट कोहली की बल्लेबाजी में स्वार्थ की भावना देखी और इस विश्व कप में ऐसा तीसरी बार हुआ. 49वें ओवर में वो एक रन लेकर अपना शतक पूरा करना चाह रहे थे और उन्होंने टीम को पहले स्थान पर नहीं रखा. रोहित शर्मा भी स्वार्थी क्रिकेट खेल सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि वो अपने लिए नहीं बल्कि टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं.'

माइकल वॉन ने क्या कहा?

मोहम्मद हफीज़ की ये बात सुनते ही माइकल वॉन भड़क गए. उन्होंने हफीज को सुनाते हुए कहा X पोस्ट किया,

''भारत ने शानदार क्रिकेट खेलते हुए 8 टीम्स को हराया है. कोहली के नाम अब 49 शतक हैं और उन्होंने लास्ट मैच में मुश्किल पिच पर एंकर की भूमिका वाली पारी खेली थी. उनकी टीम भी 200 से अधिक रन से जीती. ऐसे में ये बिल्कुल बकवास बात है.''

ऐसे में अब ये दूसरा मौका है जब मोहम्मद हफीज़ को माइकल वॉन ने कोहली की आलोचना को लेकर ट्रोल किया है. अब हफीज़ इसके बाद कोहली के बारे में कुछ कहने से पहले दो बार जरूर सोचेंगे.

Advertisement