The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • World cup 2023: Shubman gill post two word story suryakumar yadav number 1 ranking

बाबर को पछाड़ नंबर-1 बनने पर आया शुभमन गिल का रिएक्शन, सूर्या की बधाई दिल जीत लेगी!

ICC की ताजा जारी वनडे रैंकिंग में भी गिल नंबर-1 बैटर बन गए हैं. उन्होंने बाबर आजम को पछाड़ ये मुकाम हासिल किया है.

Advertisement
pic
9 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 07:32 AM IST)
Shubman gill, icc ranking, world cup
शुभमन गिल बने नंबर-1 (Twitter)
Quick AI Highlights
Click here to view more

शुभमन गिल (Shubman Gill). इंडियन टीम के बैटिंग सेंसेशन. साल 2023 में गिल कमाल के फॉर्म में हैं और उन्होंने अपने इस फॉर्म को वर्ल्ड कप 2023 (World cup 2023) में भी बरकरार रखा है. गिल ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम को कई बार शानदार शुरुआत दिलाई है. ऐसे में ताजा जारी वनडे रैंकिंग में भी गिल  नंबर-1 बैटर बन गए हैं. उन्होंने बाबर आजम को पछाड़ ये मुकाम हासिल किया है.

गिल ने इस बात की खुशी सोशल मीडिया के जरिए जाहिर की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से BCCI की एक स्टोरी शेयर की है. जिसमें उनके नंबर-1 रैंकिंग पर पहुंचने के बारे में बताया गया है. इसे शेयर करते हुए शुभमन गिल ने लिखा,

''न्यूमेरो उनो'' अर्थात ''नंबर वन''

गिल की इस स्टोरी को इंडियन टीम के धाकड़ बैटर सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर मजेदार कमेंट लिखा है. सूर्या ने लिखा,

'इसमें कोई सरप्राइज नहीं है. आप इसी रैंकिंग पर बने रहें.''

गिल और सिराज टॉप पर

अब रैंकिंग के बारे में बताएं तो 8 नवंबर को जारी की गई ICC रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम है. शुभमन गिल 830 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं. वहीं, बाबर आजम 824 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं. बाबर काफी समय से वनडे रैंकिंग में नंबर वन पर बने हुए थे, लेकिन अब गिल ने उनकी बादशाहत छीन ली है. शुभमन गिल ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 की 6 पारियों में दो हाफ सेंचुरी की मदद से 219 रन बनाए हैं.

वहीं गिल के लिए साल 2023 कमाल का रहा है. गिल ने इस साल अब तक कुल 26 वनडे मुकाबले खेले हैं. जिसकी 26 इनिंग्स में उनके नाम कुल 1449 रन्स हैं. इस दौरान उनका औसत 63 और स्ट्राइक रेट 103.72 का रहा है. गिल इस साल अब तक कुल 5 शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: जडेजा को पाकिस्तान से जो तारीफ मिली है, सुनकर दिल गार्डन गार्डन हो जाएगा

वनडे रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा

भारतीय क्रिकेट टीम का इस विश्वकप में विजय अभियान लगातार जारी है. टीम इंडिया को इस वर्ल्डकप में अभी तक हार का मुंह नहीं देखना पड़ा है. खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. इसकी झलक वनडे रैंकिंग में भी देखने को मिल रही है. टीम के टॉप ऑर्डर ने ICC रैंकिंग में टॉप 10 में जगह बनाई है. गिल के अलावा रोहित और कोहली भी ICC वनडे रैंकिंग्स में पहले 10 खिलाड़ियों की लिस्ट में हैं. शानदार फॉर्म में चल रहे बैट्समैन विराट कोहली 770 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर हैं. वहीं, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 739 रेटिंग लेकर छठे नंबर पर हैं.

गेंदबाजों की रैंकिंग में मोहम्मद सिराज ने पहला स्थान हासिल किया है. सिराज वनडे वर्ल्डकप 2023 के 8 मैचों में कुल 10 विकेट चटका चुके हैं. जबकि कुलदीप यादव चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. सिराज और कुलदीप के साथ भारतीय टीम के बाकी दोनों तेज गेंदबाजों ने भी जगह बनाई है. जसप्रीत बुमराह को एक रैंकिंग का नुकसान हुआ और वो आठवें पोजिशन पर चले गए हैं. वहीं, शानदार फॉर्म में चल रहे मोहम्मद शमी 635 रेटिंग के साथ 10वें नंबर पर काबिज़ हो गए हैं. और ऑलराउंडर की लिस्ट में रविंद्र जडेजा 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

वीडियो: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम: जिसकी हार पर 'ग़ुस्सा' ही उसकी सबसे बड़ी 'तारीफ़' है

Advertisement

Advertisement

()