The Lallantop

IND vs SL मैच अगर ये हुआ तो नाच उठेगा पूरा पाकिस्तान!

IND vs SL पर पाकिस्तानी फ़ैन्स की नजरें टिकी होंगी. भारत की जीत से पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की रेस आसान हो जाएगा.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तानी फ़ैन्स का दिन बना सकती है टीम इंडिया (Twitter)

इंडियन क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team). वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में अपने शानदार अभियान को जारी रखने एक बार फिर इंडियन टीम मैदान पर उतरेगी. 2 नवंबर को मुंबई में श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ. मैच इसलिए भी मजेदार होने वाला है कि इसे जीतकर इंडियन टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. इस मैच पर हालांकि जितनी नजरें इंडियन फैन्स की होंगी, उससे कहीं ज्यादा पाकिस्तानी फैन्स (Pakistan) की टिकी होंगी. वो ना सिर्फ इस मैच को देखेंगे बल्कि इंडियन टीम की जीत की दुआ भी करेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अब इसके पीछे की वजह आप समझ ही गए होंगे. कुछ कनफ्यूजन है तो वो भी क्लियर कर देते हैं. दरअसल इस मैच में हार के साथ ही श्रीलंकन टीम वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी. यानी सेमीफाइनल की रेस में पाकिस्तानी टीम के लिए एक और कॉम्पिटिशन कम. फिर पाकिस्तान को अपने सारे मैच जीतने के साथ-साथ केवल ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और नीदरलैंड्स से खतरा रह जाएगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका की बड़ी जीत ने पाकिस्तान का काम वैसे ही थोड़ा आसान कर दिया है.

Advertisement
Pakistan World Cup Semifinals Scenario

पाकिस्तान के अब दो लीग मुकाबले बचे हुए हैं. पहले न्यूज़ीलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ. इन दोनों मैच में पाकिस्तान को ना सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि काफी बड़े अंतर से जीतना होगा. ताकि उनका नेट रन रेट सुधर सके. ऐसा मान लीजिए कि न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका मैच वर्चुअल क्वार्टर फाइनल की तरह होगा. अगर अपने दोनों मैच को भी पाकिस्तान जीत लेती है, तब भी उसके 10 प्वाइंट्स ही होंगे. यानी टीम सीधे सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाएगी. ऐसे में सबकी निगाहें होंगी बाकी बचे मैचों पर. 

ये भी पढ़ें: क्विंटन डी कॉक ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ रचा इतिहास, भारतीय फ़ैन्स को ये डर सताने लगा!

पाकिस्तान उम्मीद करेगी कि ऑस्ट्रेलिया या न्यूजीलैंड अपने बाकी बचे सारे मैच हार जाएं. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों 4-4 मैच जीत चुकी हैं. अगर कोई भी टीम अपने सभी मैच हार जाती है, तब उनके 8 पॉइंट्स ही रह जाएंगे. और ऐसे में पाकिस्तान अपने सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. इसके अलावा पाकिस्तान को अफगानिस्तान की हार के लिए भी दुआ करनी होगी. अफगानिस्तान के फिलहाल 6 पॉइंट्स हैं और उसे तीन और लीग मैच खेलने हैं. ऐसे में पाकिस्तान चाहेगी कि अफगानिस्तान कम से कम दो मैच हार जाए.

इसके अलावा पाकिस्तान की उम्मीदें हम पर टिकी हैं. यहां हम से मतलब टीम इंडिया. पाकिस्तान उम्मीद करेगी कि इंडियन टीम श्रीलंका और नीदरलैंड्स को हरा दे. श्रीलंका छह में से केवल दो मैच जीत सकी है, ऐसे में एक और हार टीम को पूरी तरह से सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर देगी. जबकि नीदरलैंड्स का भी यही हाल है. एक और हार टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर देगी.

वीडियो: विश्व कप 2023 के सेमिफाइनल में अब भी पहुंच रहा है पाकिस्तान

Advertisement

Advertisement