The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Quinton De Kock hits fourth century of ODI World Cup 2023 against SL, inches closer to Rohit Sharma

क्विंटन डी कॉक ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ रचा इतिहास, भारतीय फ़ैन्स को ये डर सताने लगा!

Quinton De Kock क्रिकेट के इतिहास के सिर्फ तीसरे ऐसे प्लेयर हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप के एक एडिशन में चार या उससे ज्यादा शतक जड़े हैं.

Advertisement
pic
1 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 1 नवंबर 2023, 11:08 PM IST)
Quinton De Kock scores fourth ton of ODI WC 2023, inches closer to Rohit record
डी कॉक का एक और शतक, रोहित फ़ैन्स की चिंता बढ़ गई! (तस्वीर - एपी)
Quick AI Highlights
Click here to view more

'डी कॉक शानदार स्टाइल से अलविदा कह रहे हैं. उनको मिस करेंगे...'

वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के ओपनर क्विंटन डी कॉक (Quinton De Kock) काम ही ऐसा कर रहे हैं, कि फ़ैन्स टूर्नामेंट के बाद उन्हें मिस करें. डी कॉक वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ़ शतक जड़ दिया है. इस टूर्नामेंट में ये डी कॉक का चौथा शतक है. इससे पहले वो श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ़ शतक बना चुके हैं. इस सबके बीच इंडियन फ़ैन्स को भी एक चिंता सता रही है. 

पुणे में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका का मैच चल रहा है. टॉम लेथम ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया. टेंबा बवुमा 24 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद पारी को संभाला रासी वैन डर डूसेन और डी कॉक ने. डी कॉक ने शानदार तरीके से अपनी पारी को पेस किया और एक और शतक पूरा किया. डी कॉक क्रिकेट के इतिहास के सिर्फ तीसरे ऐसे प्लेयर हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप के एक एडिशन में चार या उससे ज्यादा शतक जड़े हैं.

वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज़ों की बात करें तो डी कॉक ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं. इस लिस्ट के शिखर पर भारतीय कैप्टन रोहित शर्मा बैठे हैं. रोहित ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप में पांच शतक जड़े थे. इससे पहले श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा 2015 वर्ल्ड कप में चार शतक लगा चुके हैं. यानी डी कॉक ने संगकारा की बराबरी कर ली है. और जिस तरह के फॉर्म में वो चल रहे हैं, अगर वो संगकारा के रिकॉर्ड को तोड़ दें तो शायद ही किसी को हैरत हो.

डी कॉक रिकॉर्ड्स

इस पारी में सिर्फ यही रिकॉर्ड नहीं, और भी बहुत कुछ बना है. डी कॉक साउथ अफ्रीका के लिए वनडे वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड जैक कालिस के नाम था. कालिस ने 2007 में 9 पारियों में 485 रन बनाए थे. डी कॉक ने सात पारियों में 500 के आंकड़े को पार कर दिया है. इस मार्क को पार करने वाले वो पहले साउथ अफ्रीकी प्लेयर हैं.  

ये कहने की ज़रूरत नहीं है कि डी कॉक का फॉर्म शानदार है. 2015 और 2019 वनडे वर्ल्ड कप में डी कॉक ने 17 पारियां खेल कुल 450 रन बनाए थे. और अब, वो सात पारियों में 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं. कई फ़ैन्स का मानना है कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप को डी कॉक के लिए ही याद रखा जाएगा.

क्यों डर रहे हैं इंडियन फ़ैन्स?

हमने आपको पहले बताया, डी कॉक इस एडिशन में चार शतक लगाकर लिस्ट में दूसरे नंबर पर बैठे हैं. टॉप पर हैं अपने वेरी ओन रोहित भाऊ. भारतीय फ़ैन्स को डर सता रहा है कि कहीं डी कॉक रोहित का ये शानदार रिकॉर्ड तोड़ न दें. वहीं, कुछ फै़न्स रोहित के इंटेंट की भी तारीफ़ कर रहे हैं. प्रथमेश लिखते हैं,

डी कॉक जैसे-जैसे अपने शतक के लिए स्लो खेलते हैं, वैसे-वैसे मुझे रोहित शर्मा का इंटेंट याद आता है. वो आदमी इस वर्ल्ड कप में (अपने बेफ्रिक इंटेंट से) तीन शतक गंवा चुका है.

रोहित भी इस वर्ल्ड कप में शानदार बैटिंग कर रहे हैं. मिस्ड सेंचुरी की बात करें तो रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ़ 86 रन और इंग्लैंड के खिलाफ़ 87 रन्स की अहम पारियां खेली थी. वहीं अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ़ रोहित ने 84 बॉल में 131 रन ठोके थे. 6 पारियों में टीम इंडिया का स्टार ओपनर 67 की औसत से 398 रन बना चुका है.

मैच में क्या हुआ?

साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के आगे 358 रन का टार्गेट रखा है. डी कॉक ने 116 बॉल पर 114 रन की पारी खेली. वहीं, रासी वैन डर डूसेन ने भी 118 बॉल पर 133 रन की पारी खेल दी. डेविड मिलर ने 30 बॉल में ताबड़तोड़ पचासा जड़ा. किवी टीम के लिए टिम साउदी ने दो विकेट चटकाए. 

वीडियो: भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले में अवॉर्ड जीतने के बाद क्या बोले रोहित शर्मा ?

Advertisement

Advertisement

()