ICC वुमेंस T20 वर्ल्ड कप में 14 जून को भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच मैच हुआ. टीम इंडिया (Team India) ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया. पाकिस्तान की टीम अभी इस हार से उबरती उससे पहले टीम को एक और झटका लग गया. टीम पर ICC ने जुर्माना ठोक दिया है.
पाकिस्तान की टीम भारत से हारी, अब ICC ने फाइन लगा दिया
अंपायर्स की शिकायत के बाद, मैच रेफरी ट्रूडी एंडरसन (Trudy Anderson) ने मामले की जांच की. उन्होंने पाकिस्तानी प्लेयर्स पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया.


ICC ने पाकिस्तान पर स्लो ओवर रेट की वजह से फाइन लगाया है. भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की टीम निर्धारित समय के अंदर ओवर नहीं डाल पाई. ग्राउंड अंपायर क्लेयर पोलोसाक और जैक विलियम्स के अलावा बाकी अंपायर्स ने मैच रेफरी से स्लो ओवर रेट की शिकायत की. पाकिस्तान ने निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंका था.
अंपायर्स की शिकायत के बाद, मैच रेफरी ट्रूडी एंडरसन (Trudy Anderson) ने मामले की जांच की. इसके बाद, उन्होंने पाकिस्तानी प्लेयर्स पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया. पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने जुर्माना और गलती मान ली है.
ICC ने अपने बयान में कहा,
भारत की सातवीं जीत“पाकिस्तान की टीम ने ICC के नियमों के सेक्शन 2.22 का उल्लंघन किया. ये स्लो ओवर रेट से सम्बंधित है. अगर कोई टीम निर्धारित समय के अंदर अपने ओवर पूरे नहीं कर पाती है, तो प्लेयर्स पर हर ओवर के लिए उनकी मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है.”
14 जून को इंडियन वुमेंस क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को सातवीं बार T20 वर्ल्ड कप में हराया था. भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच अब तक T20 वर्ल्ड कप में 9 मैच खेले गए हैं. पाकिस्तान की टीम सिर्फ 2 मैच जीती है. पाकिस्तान ने भारत को 2012 और 2016 में T20 वर्ल्ड कप में हराया था.
ये भी पढ़ें: वैभव को BCCI सचिव की सलाह, ये बात मान ली तो बहुत आगे जाएंगे
मैच की बात करें, तो भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 170 रन बनाए थे. स्मृति मंधाना ने 68 और हरमनप्रीत कौर ने 36 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, ऋचा घोष ने आतिशी बैटिंग करते हुए 34 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट लिए.
पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 171 रनों का टारगेट मिला. लेकिन, उनकी पूरी टीम 17 ओवर में 106 रनों पर ढेर हो गई. टीम के लिए मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए. भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए 5 विकेट लिए. उनके अलावा श्री चरणी को 3 विकेट मिले.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?


















