The Lallantop

पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप क्यों होंगे खतरनाक? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने वजह बताई है

पूर्व क्रिकेटर Wasim Jaffer ने पाकिस्तान के खिलाफ T20 World Cup मैच में भारत की प्लेइंग XI में Kuldeep Yadav को शामिल करने की मांग की है. उन्होंने इसकी वजह भी बताई.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप यादव का रिकॉर्ड शानदार है. (फोटो- PTI)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के मुकाबले के लिए रणभूमि तैयार है. दोनों टीमों ने जमकर प्रैक्टिस की है. मैच देखने के लिए दुनियाभर के क्रिकेट फैंस रेडी हैं. वे इसे बेस्ट वर्सेज बेस्ट मैच कह रहे हैं. इस महामुकाबले में कौन बाजी मारेगा, इसकी चर्चा हो रही है?  माहौल ऐसा बना दिया गया है कि 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच मैच नहीं, युद्ध होगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
प्लेइंग-11 में हों कुलदीप

इस बीच, भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को ख‍ि‍लाने की वकालत कर दी है. कुलदीप टीम इंडिया (Team India) के स्पिन डिपार्टमेंट के लीडर हैं. टी20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ उनका रोल अहम होगा. उनके पास पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का एक्सपीरिएंस है. वसीम जाफर का मानना है कि उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग XI में जरूर शामिल किया जाए. उन्होंने अपनी इस मांग की वजह बताई है. वसीम जाफर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा,

कुलदीप यादव को पाकिस्तान के खिलाफ आर प्रेमादासा स्टेडियम पर मैच खेलना चाहिए. यह बड़ा ग्राउंड है और पाकिस्तान के बैटर उनके खिलाफ स्ट्रगल करेंगे. हर काम के लिए अलग-अलग व्यक्ति होता है. हालांकि, यह देखना मुश्किल है कि प्लेइंग XI से कौन चूकता है?  बहुत ज्यादा समस्या है.

Advertisement
वसीम जाफर की एक्स पर पोस्ट
वसीम जाफर की एक्स पर पोस्ट

ये भी पढ़ें : हरभजन ने ‘बकलोली’ करने वाले पूर्व पाकिस्तानी बॉलर तनवीर अहमद का मुंह बंद करा दिया

कुलदीप क्यों कारगर हो सकते हैं?

कुलदीप चाइनामैन बॉलर हैं. वह लेफ्ट ऑर्म लेग स्पिन बॉलिंग करते हैं. इस तरह के बॉलर्स की एक खासियत है. वे कभी-कभी मैच में महंगे साबित हो जाते हैं, लेकिन विकेट जल्दी दिला देते हैं. कुलदीप इसी कैटेगरी के गेंदबाज हैं. पाकिस्तान के बैटर्स के पास केडी को खेलना का ज्यादा एक्सपीरिएंस नहीं है. आर प्रेमादासा स्टेडियम पर जब वह गेंद को फ्लाइट देंगे, तो पाकिस्तानी बैटर्स लालच में आकर हवाई शॉट खेलेंगे. ऐसे में विकेट मिलने के चांस क्रिएट हो जाएंगे. कुलदीप अपनी फ्लाइटेड डिलेवरी पर विकेट लेने में माहिर हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड?

टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप यादव का रिकॉर्ड शानदार है. उनके आगे पाकिस्तानी बैटर्स ने हमेशा स्ट्रगल किया है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 3 T20I मैचों में 8 विकेट झटके हैं. इस दौरान उनकी बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 30 रन देकर 4 विकेट रही है. कुलदीप के इन शानदार आंकड़ों से पता चलता है कि वह अपोनेंट टीम के खिलाफ बहुत खतरनाक साबित हो सकते हैं.

Advertisement

वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement