The Lallantop

FIFA वर्ल्ड कप में #168 का बैज, ईरान के फुटबॉलर्स क्या संदेश देना चाहते हैं?

FIFA ने पहले से ही पॉलिटिकल डिस्प्ले को लेकर सख्त नियम बनाए हैं. मैच के दौरान कोई राजनीतिक, धार्मिक या व्यक्तिगत संदेश नहीं दिखाया जा सकता.

Advertisement
post-main-image
ईरान के फुटबॉलर अलीरेजा जहांबख्श. (फोटो- Getty Images)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ईरान की फुटबॉल टीम 7 जून को मैक्सिको के तिजुआना एयरपोर्ट पर उतर गई और FIFA वर्ल्ड कप के लिए वहां पहुंची, जहां उन्होंने अपने ऑफिशियल ड्रेस पर #168 नंबर का बैज पहना।
  • ईरानी खिलाड़ियों ने #168 नंबर का बैज इसलिए पहना क्योंकि यह अमेरिका-ईरान संघर्ष के पहले दिन स्कूल पर हुए हमले में मारे गए 168 बच्चों की याद दिलाता है।
  • FIFA के नियमों के तहत मैच के दौरान राजनीतिक संदेश प्रतिबंधित हैं, लेकिन मैच के बाहर यह नियम स्पष्ट नहीं है, इसलिए टीम पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ईरान की फुटबॉल टीम 7 जून को FIFA World Cup के लिए मैक्सिको पहुंच गई. टीम तिजुआना एयरपोर्ट पर लैंड हुई. ईरान के फुटबॉलर्स जब फ्लाइट से बाहर आए, तो उनकी ऑफिशियल ड्रेस पर #168 नंबर के बैज ने सबका ध्यान खींचा. टीम के प्लेयर्स ने ये बैज किसलिए लगाया हुआ था, आइए जानते हैं?

Advertisement

यह बैच किसी नंबर और खेल से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह एक दुखद घटना की याद दिलाता है. ईरानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, अमेरिका-ईरान संघर्ष के पहले दिन एक स्कूल पर हुए हमले में 168 बच्चे मारे गए थे. खिलाड़ियों ने इस घटना को याद करते हुए यह बैज लगाने का फैसला किया. 

फीफा ने लगा रखा है बैन

FIFA ने पहले से ही पॉलिटिकल डिस्प्ले को लेकर सख्त नियम बनाए हैं. मैच के दौरान कोई राजनीतिक, धार्मिक या व्यक्तिगत संदेश नहीं दिखाया जा सकता. अगर खिलाड़ी ऐसा करते हैं तो टीम पर सजा हो सकती है. लेकिन मैच के बाहर, जैसे ट्रैवल करते समय, यह नियम ग्रे एरिया में माना जाता है. इसलिए टीम पर अभी तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है.

Advertisement

द एथलेटिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक,

जब, ईरान के प्लेयर अंताल्या में अपने प्री-वर्ल्ड कप ट्रेनिंग कैंप से निकले, तब बैज नहीं पहने थे. टीम का प्लेन स्पेन में रीफ्यूलिंग के लिए रुका था.

प्लेयर्स पहले भी कर चुके हैं विरोध

यह पहली बार नहीं है, जब ईरान की टीम ने US-ईरान वॉर से जुड़ा सिंबल दिखाया हो. मार्च में नाइजीरिया के खिलाफ फ्रेंडली मैच से पहले, ईरान के प्लेयर्स ने नेशनल एंथम के दौरान बच्चों की याद में स्कूल बैग उठाए थे.

Advertisement

कोस्टारिका के खिलाफ मैच से पहले, ईरान की टीम ने अटैक में मारे गए बच्चों और आम लोगों की फोटो दिखाई थीं. टीम ने हेरिटेज इंफ्रास्ट्रक्चर का डिस्प्ले भी किया, जो हमले में ध्वस्त हो गया था. FIFA के प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो भी उस वक्त मैच में मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: 'T20 टीम में सही प्लेयर्स नहीं सेलेक्ट किए गए', श्रीकांत ने सुंदर और तिलक पर सवाल खड़े किए

USA और ईरान अभी भी युद्ध की स्थिति में हैं. इसलिए प्लेयर्स और कोचिंग स्टाफ के कुछ सेलेक्टेड लोगों को ही वीजा दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की टीम के 15 सदस्यों को वीजा नहीं दिया गया है.

ईरान FIFA वर्ल्ड कप में अपने ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले USA में खेलेगा. टीम 16 जून से अपने कैंपेन की शुरुआत करेगी. ईरान का ये मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ है. इसके बाद टीम 22 जून को बेल्जियम और 27 जून को इजिप्ट के खिलाफ खेलेगी.

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?

Advertisement