The Lallantop

RCB का हल्ला था, बिक गई राजस्थान रॉयल्स! कौन हैं टीम के नए मालिक?

राजस्थान रॉयल्स को एक अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीद लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, RR फ्रेंचाइजी का सौदा 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 15,286 करोड़ रुपये में हुआ है.

Advertisement
post-main-image
राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले सीजन से टीम का हिस्सा है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी कारोबारी काल सोमानी की अगुआई वाले समूह ने राजस्थान रॉयल्स IPL फ्रेंचाइजी को लगभग 15,300 करोड़ रुपये में खरीदने का सौदा अंतिम चरण में पहुंचा दिया है।
  • इस डील की पृष्ठभूमि में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय और भारतीय समूहों की प्रतिस्पर्धा शामिल थी, जिनमें आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप और अन्य प्रमुख नाम शामिल थे।
  • यह सौदा IPL 2026 सीजन के बाद लागू होगा तथा तब तक राजस्थान रॉयल्स टीम वर्तमान मैनेजमेंट के तहत ही खेलेगी, नई मालिकाना हकदारी BCCI की AGM की मंजूरी पर निर्भर होगी।

IPL 2026 की शुरुआत से पहले ये चर्चा थी कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) फ्रेंचाइजी बिकने वाली है. उनकी डील तो फाइनल नहीं हुई लेकिन इससे पहले ही राजस्थान रॉयल्स बिक गई. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमेरिकी कारोबारी काल सोमानी की अगुआई वाले कारोबारी समूह ने इस टीम को लगभग 1.63 बिलियन डॉलर (करीब 15,300 करोड़ रुपये) में खरीदने का सौदा किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डील अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस डील ने फैंस को काफी हैरान किया है क्योंकि इसे लेकर कोई भी चर्चा नहीं थी. डील ने इस बात का भी अंदाजा दे दिया कि IPL की फ्रेंचाइजी की मार्केट वैल्यू कितनी बढ़ गई है.

कौन हैं काल सोमानी?

अब आपको बताते हैं कि इस डील को करने वाले काल सोमानी हैं कौन? काल अमेरिका के टेक और स्पोर्ट्स सेक्टर में एक उभरता हुआ नाम हैं. वह इंट्राएज और Truyo.AI जैसी कंपनियों के फाउंडर हैं. यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने खेल जगत में इनवेस्ट किया है. वह मोटर सिटी गोल्फ क्लब के सह-मालिक भी हैं और TGL गोल्फ लीग तथा TMRW स्पोर्ट्स जैसे प्रोजेक्ट्स में शुरुआती निवेशकों में शामिल रहे हैं.

Advertisement

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, इस डील की रेस में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय और भारतीय समूह शामिल थे. आदित्य बिड़ला ग्रुप को इस डील का मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन आखिर में सोमानी के समूह ने बाजी मार ली. इसके अलावा टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, केपरी ग्लोबल और संजय गोविल जैसे नाम भी इस रेस में थे. इससे पहले खबर आई थी कि राजस्थान रॉयल्स ने कोलंबिया पैसिफिक कैपिटल पार्टनर्स की लगभग 15,800 करोड़ रुपये की पेशकश भी ठुकरा दी थी.

इस सीजन नहीं होगा कोई बदलाव

हालांकि, इस सीजन में टीम को लेकर कोई बदलाव नहीं होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सौदा IPL 2026 सीजन खत्म होने के बाद ही लागू होगा. किसी भी फ्रेंचाइजी के मालिक बदलने के लिए BCCI की मंजूरी जरूरी होती है, जो आमतौर पर अपनी AGM में ऐसे फैसलों पर अंतिम मुहर लगाता है. ऐसे में अक्टूबर 2026 के बाद ही नए मालिक आधिकारिक रूप से टीम की जिम्मेदारी संभाल पाएंगे. तब तक मौजूदा मैनेजमेंट ही टीम को चलाता रहेगा.

यह भी पढ़ें- यौन शोषण के आरोपी यश दयाल IPL 2026 खेलेंगे या नहीं? RCB ने क्लियर कर दिया 

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स IPL की पहली विजेता टीम रही है. राजस्थान रॉयल्स ने लीग का पहला सीजन शेन वॉर्न की कप्तानी में जीता था. इस सीजन में टीम की कप्तानी रियान पराग करेंगे. दरअसल, पिछले सीजन में टीम की कप्तानी करने वाले संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा बन चुके हैं. चेन्नई सुपर किंग्स से रवींद्र जडेजा ट्रेड डील के कारण राजस्थान की टीम में आए हैं.

वीडियो: सुनील गावस्कर ने विदेशी खिलाड़ियों को लेकर क्या अपील कर दी?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement