यौन शोषण के आरोपी यश दयाल IPL 2026 खेलेंगे या नहीं? RCB ने क्लियर कर दिया
यश दयाल ने पिछले साल आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद से कोई भी मुकाबला नहीं खेला है. IPL 2025 का फाइनल उनका आखिरी मैच था. वह प्रोफेशनल क्रिकेट से दूर हैं. उनपर कथित यौन शोषण के दो मामले दर्ज किए गए हैं.

IPL टीम बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स के फास्ट बॉलर यश दयाल काफी समय से विवादों में घिरे हैं. उन पर यौन शोषण के दो मामले दर्ज हैं. ऐसे में आरसीबी उन्हें अपनी टीम में रखेगी या नहीं, इसे लेकर काफी समय से सवाल बना हुआ है. अब आरसीबी के डायरेक्टर मो बोबाट ने इस पर टीम की स्थिति साफ कर दी है. उन्होंने बताया है कि यश दयाल IPL 2026 में नहीं खेलेंगे. वह आरसीबी टीम का हिस्सा नहीं होंगे. हालांकि, उनके कॉन्ट्रैक्ट को खत्म नहीं किया गया है और उन्हें रिलीज नहीं किया गया है.
दयाल पर्सनल मैटर से गुजर रहेयश दयाल ने पिछले साल आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद से कोई भी मुकाबला नहीं खेला है. IPL 2025 का फाइनल उनका आखिरी मैच था. इसके बाद से वह प्रोफेशनल क्रिकेट से दूर हैं. उन पर कथित यौन शोषण के दो मामले दर्ज किए गए हैं. इसमें एक मामला नाबालिग से जुड़ा हुआ है. इन आरोपों के बाद भी आरसीबी ने उन्हें रिलीज नहीं किया था. टीम के डायरेक्टर मो बोबाट ने आरोपों को उनका ‘पर्सनल मैटर’ बताया और कहा,
मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि यश टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे. वे इस समय 'पर्सनल मैटर' से गुजर रहे हैं. हमने अब तक उनका पूरा समर्थन किया है और यह खिलाड़ियों को रिटेन या रिलीज करने के फैसले में भी दिखता है.
बोबाट ने बताया कि यश का कॉन्ट्रैक्ट अब भी बना हुआ है. उन्होंने कहा,
हम उन्हें टीम में बनाए रखना चाहते थे और वे कॉन्ट्रैक्ट के तहत बने हुए हैं. आगे भी उनका कॉन्ट्रैक्ट जारी रहेगा.
बोबाट के मुताबिक, फ्रेंचाइजी ने उनके साथ कॉन्टैक्ट कायम रखा है. उन्होंने कहा,
यश के कॉन्टैक्ट में हैं बोबाटहम नियमित रूप से उनसे संपर्क में हैं. आज भी मेरी उनसे बात हुई लेकिन फिलहाल यह तय किया गया है कि उनके और फ्रेंचाइजी दोनों के हित में यही है कि वे टीम से न जुड़ें.
बोबाट ने स्पष्ट किया कि वह इस मामले पर फिलहाल और कोई बयान नहीं देंगे. दयाल को हालांकि फ्रेंचाइज़ी का समर्थन जारी रहेगा और उनसे संवाद बना रहेगा. दयाल को रिलीज नहीं किया गया है. इसी कारण टीम उनकी जगह रिप्लेसमेंट नहीं चुन सकती. हालांकि बोबाट को पूरा यकीन है कि टीम के पास पहले से ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो दयाल की जगह ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें- IPL 2026: KKR और SRH ने किया बड़ा रिप्लेसमेंट, इन खिलाड़ियों को किया शामिल
उन्होंने रासिख सलाम, अभिनंदन सिंह और मंगेश यादव का का नाम लिया है और कहा कि ये तीनों अच्छे ऑप्शन हैं और कैंप में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. इसके बावजूद बोबाट ने माना कि दयाल की गैरमौजूदगी टीम के लिए झटका है. उन्होंने कहा,
आरसीबी पहनेगी 11 नंबर की जर्सीयश जैसे खिलाड़ी का बाहर होना निश्चित रूप से नुकसान है. वह पिछले कुछ सालों से टीम के अहम सदस्य रहे हैं, लेकिन हमें अपने मौजूदा विकल्पों पर पूरा भरोसा है.
बोबाट ने यहां एक और बड़ा अपडेट दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी पिछले साल टीम की जीत के जश्न के दौरान भगदड़ में मारे गए 11 लोगों की याद में कुछ खास करेंगे. वह मैच से पहले ट्रेनिंग के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे. RCB ने पिछले साल पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. इस जीत के जश्न के लिए चार जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में समारोह का आयोजन किया गया था. इस दौरान भगदड़ मच गई जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी. इसके बाद आरसीबी को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.
वीडियो: सुनील गावस्कर ने विदेशी खिलाड़ियों को लेकर क्या अपील कर दी?

