The Lallantop

'जमीर या महंगाई की टेंशन', ट्रंप की हार के जख्म पर ईरान ने नमक छिड़का

अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में डॉनल्ड ट्रंप की करारी हार पर ईरान का रिएक्शन आया है. ईरान ने कहा कि ये नतीजे दिखाते हैं कि अमेरिका की जनता जंग को नकार रही है.

Advertisement
post-main-image
गालिबाफ ने अमेरिकी मिड-टर्म इलेक्शन पर रिएक्शन दिया है. (फोटो- India today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिका के 2026 के मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों पर नियंत्रण प्राप्त कर रिपब्लिकन पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
  • ईरान और अमेरिका के बीच 2026 में युद्ध और महंगाई की बढ़ती चिंता के कारण अमेरिकी लोगों ने जंग के विरुद्ध मतदान करते हुए ट्रंप की पार्टी को नकारा।
  • मिडटर्म नतीजों के बाद ईरान ने अमेरिकी जनता के जंग विरोधी संदेश का समर्थन किया और चेतावनी दी कि अगर अमेरिकी सरकार अंतरराष्ट्रीय हितों के लिए जनता के खिलाफ काम करेगी तो परिणाम गंभीर होंगे।

अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में डॉनल्ड ट्रंप की पार्टी को करारी हार मिली है. जाहिर है इससे सबसे ज्यादा खुश अगर कोई है तो ईरान है. नतीजे सामने आते ही ईरान ने कहा कि अमेरिका के लोगों ने जंग को नकार दिया है. चाहे ये उनका जमीर हो या देश में बढ़ती महंगाई की टेंशन. उन्होंने नतीजों से जंग को नकारा है और ईरान उनके इस मैसेज को सपोर्ट करता है. ईरान के पार्लियामेंट स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने ये बात अमेरिकी मिड टर्म इलेक्शन के नतीजे आने के बाद कही है. 

Advertisement

X पर एक पोस्ट में गालिबाफ ने कहा कि ईरान ने अमेरिकियों के जंग को नकारने के मैसेज का समर्थन किया है. आगे उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए लिखा, 

अगर अमेरिकी सरकार अपने लोगों की इच्छा के खिलाफ जाकर अंतरराष्ट्रीय आकाओं और ब्लैकमेल करने वालों के हितों के लिए काम करती है, तो उसे पता चल जाएगा कि हमारा जवाब उसके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं होगा.

Advertisement

बता दें कि अमेरिकी चुनाव में ईरान के खिलाफ अमेरिकी जंग एक अहम मुद्दा बन गया था. इसके अलावा इजरायल जैसे देशों को सैन्य मदद देने के लिए भी ट्रंप विपक्षी दलों के टारगेट पर थे. नतीजे आने के बाद ईरान ये जताने की पूरी कोशिश कर रहा है कि जंग के खिलाफ ही लोगों ने ट्रंप को इस चुनाव में नकार दिया है. 

इंडियन एक्सप्रेस ने रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि US प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप ने भी माना है कि ईरान में युद्ध की वजह से मिडटर्म इलेक्शन में रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ा. 

g
गालिबाफ ने एक्स पर पोस्ट किया है.

ये भी पढ़ेंः अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के नतीजों का भारतीय शेयर बाजार पर क्या असर पड़ेगा?

Advertisement

अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी 2026 को ईरान पर हमला बोला था. इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. तब से ये जंग जारी है और इसने होर्मुज पर नाकाबंदी के जरिए पूरी दुनिया की इकनॉमी पर असर डाला है.   

2026 के मिडटर्म चुनावों के 4 नवंबर को आए नतीजों में डेमोक्रेट्स ने US कांग्रेस के दोनों सदनों पर कंट्रोल जीत लिया है. पार्टी ने टेक्सास, साउथ कैरोलिना, ओहियो और कैंसस जैसे कंजर्वेटिव्स के गढ़ माने जाने वाले राज्यों में बी रिपब्लिकन के कब्जे वाली कई सीटें जीत ली हैं.

वीडियो: ट्रंप का बड़ा ऐलान, इजरायल की सालाना आर्थिक मदद बंद

Advertisement