The Lallantop

लोकेश ने अमेरिका में किया कमाल, लॉन्ग जंप में गोल्ड जीतकर रिकॉर्ड बना दिया

लोकेश NCAA में टार्लेटन स्टेट यूनिवर्सिटी की तरफ से खेल रहे थे. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न मिसिसिपी के डी ऑन्ड्रे वार्ड को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 8.20 मीटर की जंप लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया.

Advertisement
post-main-image
लोकेश ने NCAA में जीता मेडल. (Photo-Lokesh Instagram)

भारत के युवा एथलीट लोकेश सत्यनाथन (Lokesh Sathyanathan) ने अमेरिका में बड़ा कारनामा कर दिखाया है. उन्होंने अमेरिका में अर्कांसस के फेयेटविले में National Collegiate Athletic Association (NCAA) इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है. पुरुषों के लॉन्ग जंप स्पर्धा में लोकेश ने गोल्ड मेडल जीता है. ये जीत सिर्फ उनके लिए ही नहीं बल्कि भारतीय एथलेटिक्स के लिए बेहद खास है. विदेशी खिलाड़ियों और अमेरिकन यूनिवर्सिटीज के हाई स्टैंडर्ड बीच लोकेश ने ये कमाल करके दिखाया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
लोकेश ने जीता गोल्ड मेडल

लोकेश ने इस इंडोर प्रतियोगिता में 8.21 मीटर की छलांग लगाकर नया इंडोर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने अपने चौथे प्रयास में बेस्ट प्रदर्शन करके पहला स्थान हासिल किया. इसके साथ ही वो लॉन्ग जंप में भारत के स्टार एथलीट जेस्विन एल्ड्रिन (8.42 मीटर) और मुरली श्रीशंकर (8.41 मीटर) के बाद बेस्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं.

लोकेश यहां टार्लेटन स्टेट यूनिवर्सिटी की तरफ से खेल रहे थे. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न मिसिसिपी के डी ऑन्ड्रे वार्ड को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 8.20 मीटर की जंप लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया. कंसास स्टेट यूनिवर्सिटी के ताफदज़वा चिकोम्बा 8.15 मीटर की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर रहे. लोकेश इस तरह से मोहिंदर सिंह गिल, विकास गौड़ा और तेजस्विन शंकर के बाद एनसीएए डिवीजन आई इंडोर ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप जीतने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं.

Advertisement

लोकेश ने जीत के बाद कहा,

''मैं ईश्वर का आभार व्यक्त करता हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि उनके बिना कुछ भी संभव नहीं है. मैं निश्चित रूप से बेंगलुरु में रह रहे अपने परिवार और अपने कोच का भी आभार व्यक्त करता हूं जो यहां मेरे लिए परिवार की तरह हैं.''

लोकेश ने मां को याद किया

लोकेश ने आउटडोर प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया लेकिन यहां मेडल नहीं जीत सके. उन्होंने एनसीएए आउटडोर की प्रतियोगिता में पांचवा स्थान हासिल किया था. लोकेश ने 8.17 मीटर छलांग लगाकर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया. इससे पहले उनका पर्सनल बेस्ट 8.02 मीटर था. उनके नाम पर कई जूनियर नेशनल रिकॉर्ड हैं. उन्होंने 2018 में विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.'

Advertisement

यह भी पढ़ें-अमेरिका वाले ओलंपिक में ही शामिल नहीं हो पाएंगे ट्रंप? इंटरनेशनल एजेंसी ने तैयारी कर ली 

लोकेश इस समय अपनी मां को याद करके बहुत भावुक हो गए थे. साल 2021 में  कोविड-19 के बाद उनकी मां का निधन हो गया था. भारत छोड़कर अमेरिका जाने की यह भी अहम वजह थी. उन्होंने कहा,

''यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था. मुझे पता नहीं था कि ऐसा होने वाला है. यह कोविड की दूसरी वेव के दौरान हुआ. मैंने तभी यहां आने का फैसला किया था. मेरी मां ने मुझे यहां आने के लिए प्रेरित किया था. मां ने तब कहा था ‘जाओ अपने सपनों को पूरा करो और मुझे दिखाओ कि तुम क्या कर सकते हो.’ यह बहुत दिल तोड़ने वाला था. अगर मेरी मां यही चाहती हैं तो मैं इसे पूरा करूंगा.’’

क्या है NCAA?

National Collegiate Athletic Association (NCAA) अमेरिका की एक संस्था है जो कॉलेज और यूनिवर्सिटी के खेलों को आयोजित और नियंत्रित करती है. यह अमेरिका के कॉलेज लेवल के स्पोर्ट्स को चलाने वाली मुख्य संस्था है. लगभग 1000 से ज्यादा कॉलेज और यूनिवर्सिटी इसके सदस्य हैं. कई बड़े प्रोफेशनल खिलाड़ी पहले NCAA में खेलते हैं. उदाहरण के लिए NBA या NFL में जाने से पहले खिलाड़ी अक्सर कॉलेज स्पोर्ट्स (NCAA) खेलते हैं.

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

Advertisement