The Lallantop

‘PSL और इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत बड़ा फर्क…’, बाबर के शतक पर बासित अली का रियलिटी चेक

बासित अली का मानना है कि मौजूदा फॉर्म में PSL में बाबर आजम की पेशावर जाल्मी को टक्कर देने वाली बहुत कम टीमें हैं.

Advertisement
post-main-image
कामरान अकमल ने पाकिस्तान की टीम के कॉम्बिनेशन पर ही सवाल उठा दिया. (फोटो- PSL)

PSL 2026 में पेशावर जाल्मी ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 118 रनों से हराया था. मैच में कप्तान बाबर आजम ने सेंचुरी लगाकर अपने क्रिटिक्स को जवाब दिया. जिसके बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली और कामरान अकमल ने बाबर की इस पारी की तारीफ खूब की. पर दोनों ने एक डिस्क्लेमर भी दे दिया. उन्होंने कहा कि PSL और इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत बड़ा फर्क है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बासित अली ने बाबर की सेंचुरी को PSL के इतिहास की बेहतरीन पारियों में से एक बताया. उन्होंने कहा कि बाबर ने मुश्किल बॉलर्स का सामना किया. दो स्पिनरों के अलावा अल्जारी जोसेफ जैसे मिस्ट्री स्पिनर भी उनके सामने थे. बासित ने कहा,

“वो दो स्पिनरों और अल्जारी जोसेफ का सामना कर रहा था. जोसेफ कोई साधारण गेंदबाज नहीं है. उसने पूरे टूर्नामेंट में हर बैटर को परेशान किया है. मुझे उसकी बैटिंग देख के अच्छा लगा.”

Advertisement

बाबर की पारी में कुसल मेंडिस के साथ पार्टनरशिप बहुत अहम रही. कामरान अकमल ने बताया कि जब मेंडिस ने सेंचुरी बनाई थी तब बाबर ने उसे सपोर्ट दिया था. इस बार बाबर ने सेंचुरी बनाई और मेंडिस ने उन्हें पूरा साथ दिया. ये कॉम्बिनेशन पेशावर जाल्मी को बहुत सूट कर रहा है.

बासित अली ने आगे कहा,

“पिछले 2-3 साल में बाबर के साथ ऐसा कोई बैटर नहीं था जो उनका इस तरह से साथ दे. टीम ऐसी बनाई ही नहीं गई थी. लेकिन मेंडिस के आने से बहुत फर्क पड़ा है.”

Advertisement

बासित ने हारिस रऊफ की ओपनिंग की भी तारीफ की. उन्होंने कहा,

“टॉप ऑर्डर में हारिस रऊफ की तेज शुरुआत भी बाबर पर प्रेशर कम कम करने में मदद करती है.”

PSL बनाम इंटरनेशनल क्रिकेट

सोशल मीडिया पर कई लोग बाबर की इस पारी को देखकर उनकी इंटरनेशनल फॉर्म का बचाव करने लगे. लेकिन बासित अली और कामरान अकमल ने ऐसे लोगों को सीधी सलाह दे दी. बासित ने कहा,

“PSL और इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत बड़ा अंतर है. अगर बाबर इंटरनेशनल क्रिकेट में भी इस फॉर्म का 50 प्रतिशत भी दिखाएंगे तो हम उनकी तारीफ करेंगे. लेकिन समस्या पाकिस्तान क्रिकेट की पिछले 6-7 साल की है. 2023, 2024, 2025 और 2026 के ICC इवेंट्स में हमारी परफॉर्मेंस कैसी थी? PSL को उससे जोड़कर नहीं देखा जा सकता. यहां टॉप गेंदबाजी नहीं है और न ही टॉप टीमें हैं.”

कामरान अकमल ने पाकिस्तान की टीम के कॉम्बिनेशन पर ही सवाल उठा दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान टीम में बाबर को ऐसी बैटिंग लाइनअप नहीं मिलती. कामरान ने कहा,

“कभी उन्हें नंबर 3 पर भेजा जाता है, कभी नंबर 4 पर. इससे बाबर को, और टीम के बैलेंस को नुकसान होता है. जबकि जाल्मी में बाबर को पूरा सपोर्ट है. अगर मेंडिस आउट भी हो जाए तो ब्रेसवेल, समद या फरान यूसुफ जैसे खिलाड़ी हैं. किसी अच्छे खिलाड़ी को इसी तरह के सपोर्ट की जरूरत होती है.”

बासित अली का मानना है कि मौजूदा फॉर्म में PSL में पेशावर जाल्मी को टक्कर देने वाली बहुत कम टीमें हैं. उन्होंने कहा कि सिर्फ मुल्तान या इस्लामाबाद ही उन्हें अच्छी फाइट दे सकती है. इतना ही नहीं, बासित ने ये तक कह दिया कि अगर जाल्मी IPL की पंजाब किंग्स से भिड़े तो अच्छा मुकाबला हो सकता है.

वीडियो: PSL में अपने परिवार से मिलने के लिए क्यों तरसे खिलाड़ी?

Advertisement