नहीं, नहीं. ऐसा नहीं है. किसी को हमने बाहर नहीं किया है. ऐसा कुछ भी नहीं है. हमें मौका मिला तो हमने अच्छा किया. वो (अश्विन और जडेजा) हमेशा से इंडिया के लिए अच्छा करते हुए आए हैं और वो टेस्ट मैचों में अच्छा खेल रहे हैं. इनसे हम लोग खूब सीखते हैं. जब भी टेस्ट टीम में होता हूं तो उनसे सीखता हूं.शॉन मार्श के लिए बनाया है प्लान मार्श को लेकर कुलदीप ने कहा, "कई बार होता है कि बैट्समैन अच्छा खेलता है. शॉन मार्श वाकई अच्छा खेल रहे हैं. ब्रेक के बाद वो वापस आ रहे हैं. उनको स्पिनर के खिलाफ खेलते हुए देखा है. इसके बाद प्लान किया है कि उनके खिलाफ कैसी गेंद डालनी है. देखते हैं जब भी वो खेलते हैं तो उनके खिलाफ कैसी बॉलिंग करता हूं." कुलदीप यादव साल 2018 में 19 वन-डे मैचों में 45 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे. सबसे तेज़ 50 विकेट लेने भारतीय गेंदबाजों में कुलदीप दूसरे स्थान पर हैं. इन्होंने 24 मैच में 50 विकेट लेकर यह रिकॉर्ड बनाया था. कुलदीप अभी तक कुल 40 वन-डे मैच में 79 विकेट ले चुके हैं. ओवरऑल इंटरनैशनल करियर की बात करें तो 64 मैचों में अब तक 138 विकेट ले चुके हैं.
वीडियो- क्रिस गेल ने रिटायरमेंट के ऐलान के बाद गजब वापसी की है























