The Lallantop

EPFO वाली मिनिमम पेंशन 1,000 से 7,500 रुपये होने वाली है? मेंबर्स का बेड़ा पार हो जाएगा

पेंशन में बदलाव के साथ-साथ, EPFO खाताधारकों को 8.25% की ब्याज दर देने की संभावना है. यह प्रस्ताव फिलहाल वित्त मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार कर रहा है.

Advertisement
post-main-image
EPFO अब ATM से पैसे निकालने की सुविधा शुरू करने पर भी काम कर रहा है. (फोटो क्रेडिट: Unsplash.com)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सरकार कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस-95) के तहत न्यूनतम पेंशन को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 7,500 रुपये करने पर विचार कर रही है और इस पर अंतिम फैसला जल्द आने की संभावना है।
  • श्रमिक संघों और एक संसदीय समिति द्वारा पेंशन राशि बढ़ाने की मांग और दबाव के कारण सरकार ने न्यूनतम पेंशन में वृद्धि को प्राथमिकता दी है।
  • पेंशन राशि वृद्धि के साथ EPFO खाताधारकों के लिए 8.25% ब्याज दर लागू करने और एटीएम आधारित पीएफ निकासी सुविधा शुरू करने की योजनाएं भी वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद लागू होंगी।

EPFO से जुड़े करोड़ों नौकरीपेशा लोगों को जल्दी ही बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. सरकार कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस-95) के तहत न्यूनतम पेंशन में भारी वृद्धि करने पर विचार कर रही है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट सूत्रों ने बताया है कि न्यूनतम पेंशन 1,000 रुपये से बढ़ाकर 7,500 रुपये की जा सकती है. इसकी मांग पहले से जोर पकड़ रही है. श्रमिक संघ इसमें संशोधन के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं. एक संसदीय समिति ने भी पेंशन राशि बढ़ाने की सिफारिश की है. अंतिम फैसला जल्द ही आने की उम्मीद है.

Advertisement

पेंशन में बदलाव के साथ-साथ, EPFO खाताधारकों को 8.25% की ब्याज दर देने की भी संभावना है. यह प्रस्ताव फिलहाल वित्त मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार कर रहा है. मंजूरी मिलते ही ब्याज की राशि ग्राहकों के खातों में जमा कर दी जाएगी. एक और महत्वपूर्ण बदलाव पर काम चल रहा है. वह है एटीएम आधारित पीएफ निकासी की शुरुआत. उम्मीद है कि इस कदम से सदस्यों के लिए पैसा मिलना आसान हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: ऑफिस में अब छुट्टियां बचाओ, पैसा कमाओ... नया लेबर कोड लागू होने से हर साल मिलेगा पैसा

Advertisement
ATM से पैसे निकालने की सुविधा शुरू होगी

वहीं कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा शुरू करने पर भी काम कर रहा है. इससे ईपीएफ का पैसा फटाफट निकल सकेगा. इसके अलावा EPFO ने क्लेम सेटलमेंट में भी काफी तेजी दिखाई है. रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 में, इसने 8.31 करोड़ दावों का निपटारा किया है. 

यह आंकड़ा 2024-25 में 6.01 करोड़ था. यानी एक साल में 2.3 करोड़ ज्यादा दावे निपटाए गए हैं. संगठन ने चेक की इमेज अपलोड करने की जरूरत के बिना ही 6.68 करोड़ दावों का निपटारा कर दिया. इसके अलावा, नियोक्ता (कंपनी) की मंजूरी के बिना ही 1.59 करोड़ खातों को बैंकों से जोड़ा गया. 

वीडियो: 'लग्जरी SUV, खाते में 55 लाख', बरेली में पकड़ी गई फेक IAS पर क्या खुला?

Advertisement

Advertisement