The Lallantop

98 साल के लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने क्या बताया?

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार, 16 अक्टूबर को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Advertisement
post-main-image
लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 98 वर्षीय भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को 16 अक्टूबर को अपोलो अस्पताल में सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण भर्ती कराया गया और उनकी स्थिति वर्तमान में स्थिर बताई गई है।
  • लालकृष्ण आडवाणी को इस साल मई में भी उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था, जिसके बाद वे कुछ दिनों बाद छुट्टी पर लौटे थे।
  • डॉक्टरों की निगरानी में आडवाणी का इलाज जारी है, जिससे उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए चिकित्सा समर्थन और आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी के 98 वर्षीय नेता लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार, 16 अक्टूबर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत थी. अधिकारियों ने बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है. डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. इससे पहले मई (2026) में भी आडवाणी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कुछ दिन अस्पताल में रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी. लालकृष्ण आडवाणी बीजेपी के संस्थापक सदस्य हैं और तीन बार पार्टी की कमान संभाल चुके हैं. उन्होंने 1998 से 2004 तक केंद्रीय गृहमंत्री और 2002 से 2004 तक देश के उप प्रधानमंत्री के तौर पर काम किया है. 

Advertisement

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार, 16 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया था. उन्हें पल्मोनरी डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया. डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है. अधिकारियों के मुताबिक, आडवाणी की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है. 

इससे पहले भी लालकृष्ण आडवाणी को बीमार होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दिसंबर 2024 में वह इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल में ICU में भर्ती हुए थे. उस समय न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत सूरी की टीम ने उनकी देखभाल की थी. तब भी डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई थी. इस साल की बात करें तो मई में आडवाणी को फिर अस्पताल ले जाना पड़ा था. तब बताया गया कि उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं हैं. तब कुछ दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी.

Advertisement

ये भी पढ़ेंः भारत ने परमाणु परीक्षण किया, तो उस दिन लालकृष्ण आडवाणी क्यों रो रहे थे?

कौन हैं आडवाणी?

लालकृष्ण आडवाणी साल 1980 में बनी भारतीय जनता पार्टी के सबसे ज्यादा समय तक अध्यक्ष रहे हैं. 1986 से 1990, 1993 से 1998 और  2004 से 2005 तक उन्होंने पार्टी की कमान संभाली. बतौर सांसद 3 दशक की लंबी पारी खेलने के बाद आडवाणी देश के गृहमंत्री रहे और बाद में उप प्रधानमंत्री भी बने. 8 नवंबर 1927 को सिन्ध प्रान्त (अब पाकिस्तान) में पैदा हुए आडवाणी कराची के सेंट पैट्रिक्स स्कूल में पढ़ें हैं. 2009 के लोकसभा चुनावों में वह बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार भी रहे.

वीडियो: इमरान खान भारत छोड़ेंगे, Immigration Law क्या कहता है?

Advertisement

Advertisement