The Lallantop

'जब कोहली का बुरा समय था तो लोग...', विव रिचर्ड्स ने कइयों को आईना दिखा दिया

कोहली ने सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वनडे में उनके नाम अब 50 शतक हो गए हैं.

Advertisement
post-main-image
विव रिचर्ड्स ने कोहली के गेम की तारीफ की. (फोटो- ट्विटर)

वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में विराट कोहली ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. कोहली ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 50वां शतक लगाया और वनडे में सबसे ज्यादा सबसे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. लेकिन कोहली शतक लगाते इससे पहले ही वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विव रिचर्ड्स ने उनको लेकर बड़ा बयान दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कॉमेंट्री करते हुए विव रिचर्ड्स ने कोहली के खेल की तारीफ की. साथ ही ये भी कहा कि जब वो फॉर्म में नहीं थे तो लोगों ने उनकी बहुत आलोचना की थी. उन्होंने कहा,

“जब कोहली कठिन समय से गुजर रहे थे तो कुछ लोगों ने उन्हें बाहर करने तक की मांग कर ली थी. कॉमन सेंस नहीं दिखाया गया.”

Advertisement

विराट ने टिम साउदी को आगे निकल कर छक्का भी लगाया. इस पर रिचर्ड्स ने कहा,

“कैसे कोई खिलाड़ी तेज गेंदबाज को आगे निकलकर ऐसा छक्का मार सकता है. सिर्फ एक फ्लिक से.”

कोहली ने 30वें ओवर की दूसरी गेंद पर टिम साउदी छक्का लगाया था. वो भी 92 मीटर का.

Advertisement
सचिन का एक और रिकॉर्ड तोड़ा

विराट कोहली वर्ल्ड कप 2023 में शानदार फॉर्म में हैं. अब तक टूर्नामेंट में कोहली ने 6 पचासे और 2 शतक लगाए हैं. पिछली 10 इनिंग में कोहली ने 8 बार पचास से ज्यादा स्कोर किया है. एक वर्ल्ड कप में कोहली ने सचिन तेंडुलकर के 673 रनों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है.

रोहित का कहर

मैच के पहले ही ओवर में रोहित ने बोल्ट को लपेट लिया. उन्होंने बोल्ट को 2 चौके जड़े. वहीं बोल्ट के अगले ओवर में रोहित ने एक छक्का भी जड़ दिया. रोहित ने अपनी पारी में 29 गेंदें खेलकर 47 रन बनाए. इसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. टीम का स्कोर जब 71 रन था तब रोहित बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में टिम साउदी की गेंद पर केन विलियमसन को कैच थमा बैठे. साउदी ने कटर बॉल पर रोहित की फंसा लिया.

फिलहाल कोहली 80 रन और अय्यर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत ने 35 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए हैं.

(ये भी पढ़ें: टॉस जीतते ही तय हो गया, टीम इंडिया ये मैच जीतेगी!)

वीडियो: रोहित शर्मा और विराट कोहली की ऐसी तारीफ नहीं सुनी होगी!

Advertisement