IPL के 15 साल पूरे हो चुके हैं. इस दौरान इस टूर्नामेंट ने टीम इंडिया को न जाने कितने स्टार्स दिए हैं. मोहम्मद सिराज, रविन्द्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव इसके अच्छे उदाहरण हैं. IPL के 15 साल पर स्टार स्पोर्ट्स ने एक ख़ास प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें पूर्व क्रिकेटर्स वीरेन्द्र सहवाग, इरफान पठान और हरभजन सिंह ने हिस्सा लिया. इन तीनों क्रिकेटर्स से पूछा गया कि IPL के सबसे शानदार कैप्टन कौन हैं - एमएस धोनी या रोहित शर्मा? तीनों प्लेयर्स ने अपनी-अपनी राय दी और एक को चुना है.
'रोहित बेहतर या विराट?' भज्जी, सहवाग और पठान ने किसे चुना?
IPL में दोनों कैप्टन्स का रिकॉर्ड शानदार है.


#वीरेन्द्र सहवाग
सहवाग ने रोहित शर्मा को चुना. उन्होंने कहा -
नंबर्स सब कुछ कहते हैं. एमएस धोनी के पास पहले टीम इंडिया की कैप्टेंसी करने का अनुभव था. उसके बाद उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभाली. रोहित ने पहली बार कप्तानी की और मुंबई इंडियंस का ज़िम्मा संभाला. वहां से उनकी सफलता की शुरुआत हुई. इसलिए उन्हें ज्यादा क्रेडिट दिया जाना चाहिए. ऐसा ही कुछ सौरव गांगुली ने किया था. वो इंडियन टीम के कप्तान बने और फिर उन्होंने नए प्रयोग किए. उन्होंने (रोहित शर्मा ने) दो वर्ल्ड कप फाइनल खेले हैं और उनकी अगुवाई में टीम इंडिया वर्ल्ड की नंबर 1 वनडे टीम बनी. इसलिए मैं रोहित शर्मा को चुनता हूं.
# भज्जी पाजी
हरभजन सिंह ने दोनों टीम्स के लिए खेला है. मुंबई इंडियंस के साथ लंबे समय तक रहने के बाद भज्जी चेन्नई गए थे. उन्होंने मुंबई के लिए कैप्टेंसी भी की. उन्होंने कहा -
मैं अपना वोट धोनी को देता हूं. वो पहले सीज़न से एक ही टीम के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने उस टीम को सफल बनाने में बहुत अहम भूमिका निभाई है. जिस तरह से उन्होंने टीम की अगुवाई की है, वो बेहतरीन रहा है. और भी कैप्टन्स ने अच्छी कैप्टेंसी की है और टूर्नामेंट को जीता है, पर मेरा वोट धोनी को जाएगा.
भज्जी ने आगे कहा -
अगर आप ट्रॉफी की बात करें, तो रोहित ने पांच जीती हैं और धोनी ने चार. मैंने दोनो टीम के लिए खेला है. मुंबई इंडियंस मेरे दिल के बेहद करीब है क्योंकि मैंने उस टीम के लिए 10 साल क्रिकेट खेला है. पर चेन्नई के साथ बिताए उन दो साल में मैंने बहुत सीखा. उससे मुझे समझ आया, कैसे धोनी ने उस टीम को आगे बढ़ाया. इसमें कोई शक नहीं है कि उनके पास सीमीत सोर्सेस हैं. चेपॉक की पिच भी बहुत स्लो है. इसके बावजूद उन्होंने बढ़िया टीम बनाई. ये दिखाता है कि उन्होंने कितने बेहतरीन तरीके से इस टीम को चलाया है.
# इरफान पठान
अब तक दोनों प्लेयर ने एक-एक कप्तान चुन लिया था. मामला ड्रॉ था. इरफान को चुनना था. उन्होंने किसे चुना, आप खुद ही देख लीजिए.
चेन्नई और धोनी का कॉम्बिनेशन बहुत शानदार रहा है, और इस बात पर कोई शक़ नही है कि वो टीम हमेशा सेट रहती है. मुंबई इंडियंस में प्रेशर बहुत होता है, जिसे झेलना मुश्किल है. ऐसे में रोहित शर्मा, उनकी ट्रॉफी और प्रदर्शन देखते हुए मेरे हिसाब से वो इस रेस में बाकी सबसे आगे हैं.
पठान, भज्जी और वीरू पाजी ने चुन लिया. आप भी हमें बताइए, आपके हिसाब से कौन है IPL के इतिहास का सबसे शानदार कैप्टन.
#IPL 2023
IPL 2023 का शेड्यूल आ गया है. इस टूर्नामेंट का पहला मैच 31 मार्च को गुजरात के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात टाइटन्स अपने होम स्टेडियम में महेन्द्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को होस्ट करेगी. ये मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा.
IPL एक बार फिर होम और अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा. कोविड के चलते पिछले कुछ सीज़न से ऐसा नहीं हो रहा था. लेकिन इस बार कहानी में थोड़ा ट्विस्ट भी है. ग्रुप लेवल पर 10 टीम्स को 70 मैच खेलने हैं. हर टीम को सात मैच अपने घर पर और सात मैच बाहर खेलने का मौका मिलेगा. BCCI इस बार IPL को लेकर नए शहरों तक पहुंच रहा है. धर्मशाला और गुवाहाटी में भी कुछ मैच खेले जाएंगे. इससे उन शहरों को बड़ा बूस्ट मिलेगा. इसके अलावा हर टीम का होम स्टेडियम तो है ही. यानी IPL 2023 कुल 12 वेन्यू पर खेला जाएगा. IPL 2023 का फाइनल 28 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा.
वीडियो: IPL 2023 ऑक्शन से पहले CSK फै़न्स इन प्लेयर्स की मांग कर रहे हैं!






















