The Lallantop

जब विराट के गुस्से से बुमराह को बचाने आगे आए ईशांत शर्मा!

'उसको छोड़ दे. उसको पता है क्या करना है.'

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह (फोटो - PTI )

जसप्रीत बुमराह. टीम इंडिया के स्टार पेसर. बुमराह ने इंडिया के लिए हर फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है. और इसी कारण, टीम को हमेशा उनसे हर मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहती है. लेकिन हर खिलाड़ी का कभी ना कभी ऑफ-डे आता ही है. बुमराह का भी आया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

साल 2018/19 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ हुई टेस्ट सीरीज़ के एक मैच में बुमराह का स्पेल खराब रहा, जिससे उस समय के कप्तान विराट कोहली काफी नाराज़ हो गए. और उनको हौंकने जा ही रहे थे. लेकिन ईशांत शर्मा ने उन्हें रोक लिया.

टीम इंडिया के पेसर ईशांत शर्मा ने इस घटना के बार में क्रिकबज़ को बताया है. उन्होंने बुमराह की तारीफ करते हुए कहा,

Advertisement

‘मुझे पता था, एक दिन आएगा जब बुमराह लीडर बनेंगे. मुझे याद है 2018 में, जब हम ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट मैच खेल रहे थे और उसका पहला स्पेल अच्छा नहीं गया था. विराट ने मुझसे कहा, मुझे लगता है कि मुझे उसके पास जाकर उससे बात करनी चाहिए.’ मैंने कहा, ‘वो बहुत स्मार्ट बोलर है. वो समझता है.

उसको छोड़ दे. उसको पता है क्या करना है, क्या नहीं करना. उस तरीके से वो बहुत स्मार्ट है. वो गेम और परिस्थिति को समझता है. जब आप परिस्थिति को समझते हैं, खास तौर पर टेस्ट क्रिकेट में, आप बहुत जल्दी वापसी कर सकते हैं.’

बताते चलें, इसी साल साल 2018 में बुमराह ने इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया था. साउथ अफ्रीका में उनका डेब्यू हुआ था. उसके बाद उन्होंने अन्य देशों के साथ टेस्ट सीरीज़ खेली थी. और साल के अंत तक टेस्ट टीम का अहम हिस्सा बन गए थे. उन्होंने उस साल खेले नौ टेस्ट मैच में 21.02 की एवरेज से 48 विकेट निकाले थे. वो भी तीन पांच विकेट हॉल के साथ.

और बुमराह उस साल टेस्ट में टीम के लीडिंग विकेट टेकर भी थे. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई सीरीज़ में बुमराह बेस्ट बोलर बने थे. उन्होंने कुल चार मैच में 17 की एवरेज से 21 विकेट हासिल किए थे. इसमें एक पांच विकेट हॉल भी शामिल था.

Advertisement

वीडियो: परवेज़ मुशर्रफ ने सौरव गांगुली से क्यों कहा, होटल से बाहर गए तो..!

Advertisement