The Lallantop

सुनिए, कोहली ने सीरीज हारने का क्या कारण बताया

इंडिया ने 135 रन से सेंचुरियन टेस्ट हारा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज जीतने की उम्मीद से गई थी. मगर हुआ उल्टा. पहला टेस्ट केपटाउन में हारने के बाद टीम वापसी नहीं कर सकी और 135 रन से दूसरा टेस्ट भी हार गई.  कोहली ने पहली इंनिंग्स में 153 रन की पारी खेली मगर वो टीम को जीत की ओर नहीं ले जा सके.
पहले सुनिए कोहली ने मैच के बाद हार का क्या कारण बताया- शॉन पोलक- सेंचुरियन की पिच से आपको कोई फायदा मिला?
कोहली- ये चौंकाने वाला था. हमे लगा था कि सेंचुरियन की पिच फ्लैट है. मैंने टीम से कहा था कि टॉस से पहले और बाद में पिच में काफी फर्क आया था. मुझे लगा था कि साउथ अफ्रीका ने जिस तरीके से पहली पारी में विकेट खोए थे, हमें लगा था कि अच्छी लीड ली जा सकती है. मगर हम एक बार फिर पार्टनरशिप करने में फेल हुए. पहला मैच खोने के बाद दूसरे मैच में इस परफॉर्मेंस से हमने खुद का नीचे गिराया है. हमारे गेंदबाज अपना बेस्ट देते रहे मगर एक बार फिर हमारे बल्लेबाजों ने टीम की नाक कटाई. हम जैसा खेले, उसी के चलते यहां खड़े हैं.
पोलक- आप खुद की परफॉर्मेंस से तो खुश होंगे, 153 रन की पारी. नींद आ जाती है रात को या मैच के बारे में ही सोचते रहते हो?
कोहली- मैं ग्राउंड का काम ग्राउंड पर ही करके जाता हूं. सोचने के लिए कुछ नहीं ले जाता. 153 रन किसी काम के नहीं हैं. क्योंकि हम मैच और सीरीज हार गए. मेरे व्यक्तिगत रिकॉर्ड किसी काम के नहीं, अगर टीम हार जाती है. मेरे लिए 50 रन भी बड़ा अचीवमेंट होता है जब टीम जीतती है. ये एक टीम एफर्ट होता है और पूरी टीम का एक साथ कोशिश करना जरूरी है. हम लोग साउथ अफ्रीका में अभी इस टीम से काफी पीछे हैं. खासकर फील्डिंग में साउथ अफ्रीकी टीम काफी आगे है और यही कारण है कि वो जीते.
दूसरे टेस्ट की पहली पारी में रन आउट होने के बाद पुजारा
दूसरे टेस्ट की पहली पारी में रन आउट होने के बाद पुजारा

कोहली की कप्तानी में लगातार 9 टेस्ट सीरीज जीतने का सिलसिला 10वीं सीरीज तक नहीं जा पाया.  तीन टेस्ट मैचों की सीरीज हम 2-0 से हार गए हैं. पहला मैच केपटाउन में हारे थे और दूसरा यहां सेंचुरियन में. तीसरा टेस्ट 24 जनवरी से शुरू होगा. इंडिया ने आजतक साउथ अफ्रीकी जमीन पर एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है.


Also Read-

लगता है चेतेश्वर पुजारा को साउथ अफ्रीका में पेट्रोल की ज़रूरत है

Advertisement

रबाडा ने विराट कोहली को गाली दी और फिर पूरी अफ्रीकी टीम पछताई

टीम इंडिया जितने रन बनाकर जीती, उसमें 85% तो अकेले पृथ्वी शॉ ने बनाए हैं

Advertisement

Advertisement
Advertisement