विराट कोहली. टीम इंडिया के सुपरस्टार प्लेयर. विराट वापस अपने रंग में आ गए. और लगातार दो सीरीज़ से शतक लगा रहे हैं. अब विराट, सचिन तेंडुलकर के वनडे शतक के रिकॉर्ड के और क़रीब आ गए हैं. विराट के नाम 45 वनडे शतक हैं. अब विराट को सचिन के 49 वनडे शतक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए कुल चार शतक की और जरूरत है.
सचिन का एक बड़ा रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे विराट कोहली?
विराट के लिए पहाड़ चढ़ने जैसा होगा!
.webp?width=360)

लेकिन, इन सबके बीच सचिन तेंडुलकर के साथी खिलाड़ी संजय मांजरेकर को लगता है कि विराट के लिए सचिन से ज्यादा वनडे शतक लगाना समस्या नहीं होगी. उनका असली टेस्ट, टेस्ट क्रिकेट में सचिन के बराबर शतक लगाने से होगा. Byju क्रिकेट लाइव के शो में संजय मांजरेकर बोले,
‘सचिन की टेस्ट सेंचुरी कोहली के लिए पहाड़ चढ़ने जैसी होने वाली है. कोहली वनडे फॉर्मेट में ऑल-टाइम ग्रेट हैं. मैं ये नहीं कह रहा कि वो टेस्ट मैच के ग्रेट नहीं है. तेंडुलकर की ग्रेटनेस 51 शतक में थी. यही वो एक चीज़ है, जिसका विराट को पीछा करना है. और मैं उम्मीद करता हूं कि वो अपनी आकांक्षाओं के साथ वहां पहुंच जाएं.’
बता दें, वनडे क्रिकेट में विराट बेशक सचिन के सेंचुरी रिकॉर्ड से बस चार शतक पीछे हों. लेकिन टेस्ट क्रिकेट में ये फासला बहुत बड़ा है. टेस्ट में सचिन के नाम 51 शतक है. वही, विराट इस लिस्ट में बहुत पीछे हैं. उनके नाम कुल 27 शतक ही हैं. हालांकि, ध्यान देने वाली बात ये भी है कि सचिन ने इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए खूब सारे मैच भी खेले हैं.
सचिन ने टीम इंडिया के लिए साल 1989–2013 तक खेला है. उन्होंने 51 शतक तक पहुंचने के लिए 200 मैच की 329 पारियां ली हैं. वही, विराट का टेस्ट डेब्यू साल 2011 में हुआ था. उनको अपने करियर में 27 शतक तक पहुंचने के लिए 104 मैच की 177 पारियां लगी है.
वैसे बता दें, विराट की फिटनेस को देखते हुए लगता है कि विराट इस रिकॉर्ड तक पहुंच जाएंगे. और जैसा वो कहते हैं, उनके अंदर अभी काफी सारा क्रिकेट बचा है. प्लस टेस्ट क्रिकेट उनका पसंदीदा फॉर्मेट भी है.
वीडियो: रोहित शर्मा के शतकों का ज़िक्र करते हुए रिकी पॉन्टिंग के बारे में गौतम ने क्या बोल दिया?





















