The Lallantop

ऋतिक रोशन को नहीं मिल रहा मनपसंद काम, सोशल मीडिया पर लिखा- "सब मुझे हीरो बनाने में लगे हैं"

'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी. मगर ऋतिक उसके 10 महीने बाद भी कोई नई फिल्म शुरू नहीं कर पाए हैं.

Advertisement
post-main-image
चर्चा है कि ऋतिक 'ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा' के सीक्वल में भी काम कर सकते हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में मनपसंद और ग्रे शेड वाले किरदार नहीं मिल रहे, जिससे वे केवल हीरो वाले रोल्स की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
  • ऋतिक के अनुसार, डायरेक्टर्स उन्हें अक्सर हीरो या अच्छे इंसान के किरदार में कास्ट करते हैं, जबकि वे 'लक बाय चांस' के ज़फर जैसे जटिल रोल करना चाहते हैं, जो उन्हें उपलब्ध नहीं हो रहे।
  • ऋतिक ने हाल ही में कोई नई फिल्म शुरू नहीं की है, उनके 'कृष 4' और एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट को लेकर बजट और दूसरी परेशानियों के कारण यह प्रोजेक्ट्स अभी तक पूरी तरह शुरू नहीं हुए हैं।

Hrithik Roshan भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं. मगर पिछले कुछ समय से उनके फैंस की ये शिकायत रही है कि वो बड़े पर्दे पर कम नज़र आ रहे. अब उन्होंने खुद इसकी वजह बताई है. ऋतिक के मुताबिक, उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में मनपसंद रोल्स नहीं मिल रहे. डायरेक्टर भी उन्हें केवल हीरो वाले किरदार ऑफर कर रहे और ये बात उन्हें दुखी कर रही है.

Advertisement

ऋतिक ने ये शिकायत अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में की है. 04 जून की रात उन्होंने एफिल टॉवर के पास से एक सेल्फ़ी शेयर की. उसके कैप्शन में वो लिखते हैं,

"अभी किसी ने मुझसे पूछा कि मैं किस तरह के रोल की तलाश में हूं? जब ये ख्याल मेरे मन में आया, तो मैं खुद भी हैरान रह गया. आपको लक बाय चांस का ज़फर याद है? बस, वैसा ही किरदार चाहिए. मुझे ऐसा रोल करने का मौका मिले तो मैं तुरंत कर लूंगा. लेकिन अफसोस की बात है कि डायरेक्टर्स मुझे हमेशा अच्छे इंसान या हीरो बनते ही देखना चाहते हैं.”

Advertisement
hrithik roshan
ऋतिक रोशन का पोस्ट.

2009 में रिलीज़ हुई 'लक बाय चांस' ज़ोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म थी. इसमें फरहान अख्तर और कोंकणा सेन शर्मा ऐसे एक्टर्स के रोल में थे, जो फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे. ऋतिक ने इसमें ज़फर खान नाम के एक बड़े सुपरस्टार का कैमियो कैरेक्टर प्ले किया था. ज़फर ऊपर से तो बहुत अच्छा, मिलनसार और चार्मिंग था. मगर अंदर-ही-अंदर वो दूसरों की सक्सेस से जलता था. अपने फायदे के लिए वो औरों का इस्तेमाल करने से भी नहीं हिचकता. 

luck by chance
‘लक बाय चांस’ में ऋतिक रोशन.

ऋतिक के उस किरदार में ग्रे शेड्स थे. शायद इसलिए वो दोबारा उसी टोन का रोल करना चाहते हैं. उनके पोस्ट पर ज़ोया समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने सपोर्ट दिखाया है. उनमें 'फाइटर' और 'किंग' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भी हैं. उन्होंने पोस्ट के नीचे कमेंट किया- "चलो फिर." अब उन्होंने ये बात यूं ही कही या वो दोबारा साथ काम करने को लेकर सीरियस हैं, ये तो वक्त ही बताएगा.

hrithik roshan
सिद्धार्थ आनंद का कमेंट.

वैसे, यदि 'लक बाय चांस' और 'विक्रम वेधा' जैसी फिल्मों को छोड़ दें तो ऋतिक ने अपने करियर में ज्यादातर हीरो के रोल्स ही किए हैं. ऐसे में हो सकता है कि वो उनसे ऊब गए हों. उनकी पिछली रिलीज़ 'वॉर 2' से लोगों को काफी उम्मीदें थीं. लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई. इस बात को अब 10 महीने बीत गए हैं. मगर उन्होंने अब तक कोई दूसरी फिल्म शुरू नहीं की.

Advertisement

वैसे, ऋतिक 'कृष 4' पर काम स्टार्ट करने के बेहद करीब पहुंच गए थे. इसमें वो एक्टिंग के अलावा डायरेक्शन भी करने वाले थे. लेकिन फिल्म के बजट को लेकर यशराज फिल्म्स और उनमें ठन गई. इस कारण वो मूवी शुरू नहीं हो पाई. उसके अलावा ऋतिक ने होम्बाले फिल्म्स के साथ एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट साइन किया है. ये वही प्रोडक्शन हाउस है, जिसने KGF और 'सलार' जैसी फिल्में बनाई हैं. उन मूवीज़ में यश और प्रभास के कैरेक्टर्स काफी हद तक ग्रे शेड में थे. हो सकता है कि ऋतिक भी उनके साथ कोई कॉम्प्लेक्स कैरेक्टर ही प्ले करते. लेकिन वो प्रोजेक्ट अनाउंस होने के बाद भी शुरू नहीं हो पाया है. इसलिए ऋतिक के फैंस उनके इस साइलेंट पीरियड को लेकर और अधिक डाउट में आ गए हैं.

वीडियो: 'महावतार नरसिम्हा' के डायरेक्टर की अगली पसंद बने ऋतिक रोशन, निभाएंगे महादेव का किरदार?

Advertisement