The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 World Cup IND vs PAK: Virat Kohli and Hardik Pandya talks about Special Six, Match pressure and Pakistan Strategy

विराट ने बताया पाकिस्तान की चाल बीच मैच में ही समझ ली थी!

विराट ने बताया वो मैच के दौरान बहुत ज़्यादा प्रेशर में थे.

Advertisement
pic
24 अक्तूबर 2022 (अपडेटेड: 25 अक्तूबर 2022, 11:37 AM IST)
Virat Kohli, Hardik Pandya. Photp: Screengrab BCCI
विराट कोहली, हार्दिक पंड्या. फोटो: Screengrab BCCI
Quick AI Highlights
Click here to view more

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ़ MCG में नाबाद 82 रन की वो पारी खेली है. जो वर्ल्ड क्रिकेट में हर रोज़ नहीं दिखती. खुद विराट ने भी इस पारी को अपने T20 करियर की बेहतरीन पारी बताया है. लेकिन मैच के बाद विराट कोहली ने बताया है कि वो मैच के दौरान बहुत ज़्यादा प्रेशर में थे.

विराट कोहली और हार्दिक पंड्या ने BCCI.tv से बात करते हुए बताया कि इस मैच का प्रेशर क्या होता है. वहीं हार्दिक ने विराट के हारिस के ओवर में लगाए छक्के पर कहा कि ऐसा शॉर्ट सिर्फ विराट कोहली ही खेल सकते हैं.

विराट कोहली ने इस बातचीत में कहा,

'सच कहूं तो मुझपर बहुत ज़्यादा प्रेशर था. क्योंकि मैंने पहले भी ऐसे बहुत से मैच खेले हैं और मैं जानता हूं कि इस तरह के मुकाबलों से लोगों की क्या उम्मीदें रहती हैं.' लेकिन ये (हार्दिक) बिना डरे खेल रहा था.'

विराट ने आगे बताया,

'हमने इस बारे में बात की कि नवाज़ का एक ओवर बाकी है और हार्दिक एक ओवर में तीन-चार छक्के लगा सकता है. लेकिन फिर हमें ये समझ में आया कि ये उससे (नवाज़) आखिरी ओवर डलवाने वाले हैं और वो पहले ही मैच खत्म करना चाहते हैं. फिर मैंने कहा कि अगर हम रऊफ के पीछे जाएंगे तो गेम हमारे लिए सेट हो जाएगा और वो पैनिक करेंगे.'

इस बातचीत में हार्दिक ने विराट की तारीफ करते हुए कहा,

'मैं बहुत करीब से देख रहा था. मैंने बहुत से छक्के मारे हैं लेकिन वो जो दो छक्के थे, वो मेरे दिल में बहुत खास हैं. क्योंकि हम दोनों उस वक्त पूरी तरह से जोश में थे, मैंने विराट से कहा भी कि मैंने बहुत क्रिकेट खेला है लेकिन कोई भी विराट के अलावा ये शॉट नहीं खेल सकता.'

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस बड़े मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी. जिसके बाद अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने 3-3 विकेट लेकर पाकिस्तान को 159 रन पर रोक दिया.

160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत मुश्किल में था. लेकिन विराट कोहली और हार्दिक पंड्या ने एक बेहतरीन शतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया की जीत को तय कर दिया.

विराट की बैटिंग पर अनुष्का ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()