The Lallantop

कप के लिए कितनी 'तरस' रही थी RCB, विराट कोहली का ये डांस देख पता चल जाएगा!

RCB के WPL जीतने पर विराट कोहली ने बधाई दी. वीडियो वायरल हो गया.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली ने वीडियो कॉल पर महिला टीम को बधाई दी. (फोटो: आजतक)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ( Royal Challangers Banglore) ने विमेन्स प्रीमियर लीग ( Women Premier League) का खिताब जीत लिया है. इस मौके पर विराट कोहली का डांस करते हुए एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, विमेन्स प्रीमियर लीग के आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया. इसमें RCB की महिला टीम जश्न मना रही है. कैप्शन में लिखा है,

Advertisement

'इसे मिस ना करें
स्मृति मंधाना (हैंड शेक वाला इमोजी)  विराट कोहली
टाटा WPL जीतने के बाद एक स्पेशल फोन कॉल.'

फिर एक 16 सेकेंड का वीडियो एंबेड है. वीडियो में एक शख्स ने मोबाइल पकड़ा हुआ है. मोबाइल में वीडियो कॉल पर विराट कोहली हैं. जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को WPL जीतने की बधाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस वीडियो कॉल के दौरान उन्होंने डांस भी किया. RCB विमेन्स की पूरी टीम वीडियो कॉल पर विराट के साथ चीयर कर रही है.

Advertisement

दी टाइम्स ऑफ विराट कोहली नाम के एक फैन पेज ने भी एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में विराट कोहली को डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: RCB चैंपियन बनी तो स्मृति मांधना ने क्या बोल जीता दिल!

Advertisement
छह गेंदो में जीत...

इस मैच में जीत की कहानी सिर्फ छह गेंदों में थी. दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. दिल्ली ने पॉवरप्ले में अच्छा स्कोर किया. पहले सात ओवर में दिल्ली ने 64 रन जोड़े फिर बैटिंग क्रीज पर जमी शफाली सोफी मॉलिन्यू के गेंद पर कैच आउट हो गईं. 27 गेंदों पर शफाली ने 44 रन बनाए. तीसरे नंबर पर कैप्सी की जगह जेमिमा को भेजा गया जो दूसरी गेंद में आउट हो गईं. फिर कैप्सी आई और अगली ही गेंद पर लौट भी गईं. दिल्ली ने एक ओवर में एक रन बनाकर छह विकेट गंवा दिए थे.और यहीं से गेम RCB के पाले में चला गया. पहली पारी में  दिल्ली ने RCB को 113 का टारगेट दिया. मैच के दौरान RCB ने सिर्फ दो विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया.

वीडियो: RCB के WPL जीतने पर विजय माल्या ने फैन्स को क्या याद दिला दिया!

Advertisement