विराट कोहली और रोहित शर्मा. टीम इंडिया के दो दिग्गज. IPL में सालों से दोनों एक-दूसरे के खिलाफ़ खेल रहे हैं. विराट कोहली जहां RCB लेजेंड बन चुके हैं वहीं मुंबई में यही रुतबा रोहित शर्मा का है. IPL2023 के अपने पहले मैच में दोनों टीम्स एक-दूसरे के सामने थीं. और अब इसी मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल है.
हेलमेट पर मार इसके... विराट ने रोहित के लिए सच में ऐसा कहा?
ये क्या बवाल है?


कोहली के लिए यह मैच यादगार रहा. उन्होंने 82 रन की नाबाद पारी खेली. लेकिन रोहित शर्मा इस मैच को भूलना चाहेंगे. प्लेयर और कप्तान, दोनों रूप में वह नाकाम रहे. और अपनी टीम को बड़ी आसानी से हारते देखा. रोहित ने इस मैच में 10 गेंदों पर एक रन बनाया था.
अपनी पहली ही गेंद पर रोहित ने सिंगल लिया था. और इसके बाद नौ गेंदों पर कुछ नहीं कर सके. वायरल वीडियो इसी गेंद के बाद का है. रोहित ने जब इस गेंद पर सिंगल लिया. उसके बाद स्टंप माइक पर कोहली की आवाज सुनाई दी. कोहली कहते सुने जा सकते हैं,
'मार, हेलमेट पे मार इसके.'
अब इस वीडियो को लेकर फ़ैन्स दो सेक्शन में बंट गए हैं. कुछ का कहना है कि ये गलत है. तो वहीं कुछ इसके समर्थन में हैं. उनका मानना है कि कोहली ने कुछ गलत नहीं किया. हेलमेट पर मार से उनका मतलब बाउंसर डालने से रहा होगा. साथ ही यह भी साफ नहीं है कि विराट ने यह बात रोहित के लिए कही, या ईशान किशन के लिए.
विराट और रोहित से जुड़ा यह पहला विवाद नहीं है. कई बार इन दोनों प्लेयर्स का नाम लेकर विवाद उठे हैं. वर्ल्ड कप 2019 के वक्त भी दोनों प्लेयर्स के बीच तनाव की ख़बरें थीं. बाद में दी लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ओपनर शिखर धवन ने भी इन ख़बरों की लगभग पुष्टि ही कर दी थी. उन्होंने कहा था कि जब ये प्लेयर्स एकसाथ इतना ज्यादा वक्त बिताएंगे, तो थोड़ी-बहुत खींचतान तो होगी ही.
टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच, आर श्रीधर ने भी अपनी किताब में ऐसा ही कुछ खुलासा किया था. उन्होंने लिखा था कि कोच रवि शास्त्री ने एक बार रोहित-विराट को साथ बिठाकर समझाया था. और कहा था कि भारतीय क्रिकेट की भलाई के लिए, उन्हें आपसी विवाद खत्म कर साथ आना चाहिए.
वीडियो: वार्नर ने बता दी, दिल्ली की हार की वजह






















