The Lallantop

Ind vs NZ सेमीफाइनल की टेंशन भी इस मैच के आगे कम है, वीडियो देख हंसी निकल जाएगी!

यूरोपियन क्रिकेट में ऐसे कई वीडियोज़ देखने को मिले हैं. पर ये वाला खरा सोना है. इस वीडियो को देख आप भी कहेंगे, 'नो स्किल, प्योर लक!'

Advertisement
post-main-image
भारत-न्यूजीलैंड मैच के बीच ये फनी वीडियो ट्रेंड करने लगा! (तस्वीर - एपी)

Ind vs NZ. वनडे वर्ल्ड कप 2023 का हाईप्रेशर सेमीफ़ाइनल. भारत ने पहले बैटिंग की और बोर्ड पर 397 रन टांग दिए. जवाब में किवी टीम के पहले दो विकेट जल्दी गिर गए. लेकिन फिर केन विलियमसन और डेरिल मिचेल ने शानदार तरीके से पारी को संभाला. इस पार्टनरशिप के बाद मैच दिलचस्प हो गया. और इंडियन फ़ैन्स की टेंशन बढ़ गई.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस हाईप्रेशर माहौल में ट्विटर (X) पर एक मज़ेदार वीडियो ट्रेंड करने लगा. इस वीडियो को देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी. ये खरा सोना यूरोप से आया है. मैच सिचुएशन देखिए. आख़िरी बॉल बाकी है, तीन रन चाहिए. उमर शहजाद नाम के बॉलर राउंड द विकेट आते हैं और वाइड बॉल डालते हैं. 1 बॉल पर 2 रन चाहिए. गुड लेंथ पर बॉल, चौथे स्टंप वाली लाइन. बल्लेबाज़ ने पूरी तरह से बॉल मिस किया और सिंगल के लिए दौड़ गए.

ये भी पढ़ें - वाइट बॉल क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ी का नाम है विराट कोहली, आंकड़े देख लो!

Advertisement

कीपर ने बॉल पकड़ी और स्टंप्स पर दे मारा. पर बॉल विकेट को मिल कर गई. बॉलर पिच के बीच में खड़ा होकर रनआउट का इंतज़ार कर रहा होता है. बॉल आती है, बॉलर के पैर के बीच में लगती है, बेंड होती है और जाकर नॉन-स्ट्राइकर एंड पर लगती है. नॉन-स्ट्राइकर आउट हो जाता है, और बॉलिंग टीम एशियन लटीना 1 रन से मैच जीत जाती है.

मैच जीतने के बाद उमर शहजाद का सेलिब्रेशन अपने-आप में एक नज़ारा था. कई लोगों को उनका ये सेलिब्रेशन बहुत फ़नी लगा. वहीं, एक यूज़र ने लिखा,

Advertisement

ये तो वर्ल्ड कप से भी बेहतर है.

एक और फैन ने लिखा,

ये बंदा ऐसे सेलिब्रेट कर रहा है, मानो सचिन तेंडुलकर को आउट कर दिया हो!

एक फैन ने भौगोलिक जोक मारा. लिखा,

ये मैच सच में कॉस्मोपॉलिटन है. एशियन लैटिना यूरोप में खेल रही है.

वहीं, कुछ लोगों ने कॉमेंट्री की भी तारीफ़ की.

इस पूरे वीडियो में आपका फेवरेट मोमेंट कौन-सा था?

वीडियो: विराट कोहली की आलोचना करने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर को माइकल वॉन ने बुरा सुना दिया!

Advertisement