The Lallantop

गोंडा में खेलने के लिए एलिजिबल नहीं हैं विनेश फोगाट? पूरा सच अब पता चला है

विनेश ने 2024 पेरिस ओलंपिक में मिली निराशा के बाद खेल से संन्यास की घोषणा कर दी थी. लेकिन, पिछले साल दिसंबर में उन्होंने फिर से कुश्ती में लौटने की इच्छा जताई थी. उनकी वापसी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं और WADA के नियमों का हवाला दिया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
विनेश फोगाट ने पिछले साल दिसंबर में कुश्ती में वापसी का ऐलान किया था. (Photo-PTI)

स्टार रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने जबसे गोंडा में रैंकिंग सीरीज में हिस्सा लेने का ऐलान किया, तबसे उन्हें लेकर अलग-अलग खबरें आ रही है. 7 मई को खबर आई कि विनेश की वापसी में थोड़ी और देरी हो सकती है. इसके लिए, वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (WADA) के नियमों का हवाला दिया गया है. इस पूरे मामले पर विनेश का पक्ष भी सामने आ गया है. उनके पति सोमवीर का साफ कहना है कि अगर विनेश एलिजिबल न होती तो वह रजिस्टर भी नहीं करतीं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
विनेश फोगाट ने नहीं लिया संन्यास

विनेश ने 2024 पेरिस ओलंपिक में मिली निराशा के बाद खेल से संन्यास की घोषणा कर दी थी. लेकिन, पिछले साल दिसंबर में उन्होंने फिर से कुश्ती में लौटने की इच्छा जताई थी. वाडा के नियम 5.6.1 के मुताबिक, रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (RTP) में शामिल कोई प्लेयर संन्यास लेने के बाद अगर फिर से सक्रि‍य होना चाहता है. ऐसे में उसे यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) और नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) को छह महीने पहले लिखित नोटिस देकर खुद को टेस्ट के लिए अवेलेबल कराना होगा. रेसलिंंग फेडरेशन ऑफ इंड‍िया (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह ने दावा किया कि वह नहीं जानते कि विनेश ने यह शर्त पूरी की है या नहीं. इसके लिए उन्होंने UWW से स्पष्टीकरण मांगा है. UWW के जवाब के बाद ही विनेश को लेकर फैसला होगा.

वहीं, विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी ने लल्लनटॉप से बातचीत में साफ किया कि विनेश ने रिटायरमेंट के लिए UWW या फिर WADA को कोई लेटर नहीं दिया. विनेश ने केवल सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया था. यानी विनेश ने आधिकारिक तौर पर संन्यास लिया ही नहीं था. ऐसे में वाडा का नियम 5.6.1 विनेश पर लागू नहीं होता.

Advertisement

ये भी पढ़ें : IPL में खिलाड़ी तोड़ रहे नियम, BCCI कर रहा बड़े एक्शन की तैयारी

विनेश अब भी RTP का हिस्सा

6 मई को खबर आई थी कि विनेश ने दिसंबर 2025 में अपना एक Whereabouts नोटिफिकेशन मिस किया था. सोमवीर ने इसी नोटिफिकेशन के बारे में बात करते हुए कहा,

अगर विनेश एलिजिबल नहीं होतीं तो टूर्नामेंट के लिए रजिस्टर क्यों करतीं. अगर उसने लेटर दिया होता तो दिसंबर में Whereabout फेलियर कैसे होता? डोप टेस्ट वाले क्यों आते और हम अपनी लोकेशन शेयर क्यों करते? संजय सिंह केवल पैसे के दम पर गलत खबरें चलवा रहे हैं. सरकार उनके साथ खड़ी है.

Advertisement

RTP में शामिल खिलाड़ियों को अपनी लोकेशन के बारे में WADA को जानकारी देनी होती है. WADA कभी भी इन खिलाड़ियों का टेस्ट ले सकता है. अगर खिलाड़ी अपनी बताई लोकेशन पर मौजूद नहीं होता है तो उसे Whereabout failure माना जाता है. हालांकि, यह नियम केवल एक्टिव खिलाड़ियों पर ही लागू होता है.  

विनेश की निजी जानकारी शेयर होने से सोमवीर नाराज

सोमवीर इस बात से भी नाराज हैं कि विनेश की Whereabout की निजी जानकारी को इस तरह से शेयर किया गया है. उन्होंने संजय सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा,

Whereabout की जानकारी निजी होती है. लेकिन, उसको भी बाहर निकाला गया. यह सब ऐसे समय पर हो रहा है जब विनेश ने रैंकिंग सीरीज में खेलने का ऐलान किया है. इसी के बाद से सब उनके पीछे पड़ गए हैं. हम अपनी ट्रेनिंग पर ध्यान दे रहे हैं. बाकी ऊपर वाला जाने. जो किस्मत में होगा, वह हमें मिलेगा.

भले ही विनेश यह टूर्नामेंट जीत जाएं. लेकिन, इस जीत से 2026 के एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की उनकी इच्छा पूरी होने की संभावना कम ही है. इस साल फरवरी में घोषित WFI की चयन नीति के मुताबिक, राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में किए गए प्रदर्शन को एशियाई खेलों के ट्रायल्स के लिए नहीं माना जाएगा.

वीडियो: रोहित शर्मा लौटे, मुंबई जीती, LSG के छक्के छुड़ा दिए

Advertisement