The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • BCCI action on unauthorised persons travelling in IPL team buses

IPL में खिलाड़ी तोड़ रहे नियम, BCCI कर रहा बड़े एक्शन की तैयारी

देवजीत सेकिया ने बताया कि मैच के दौरान भी नियम तोड़े जा रहे हैं. कई लोग फील्ड ऑफ प्ले में नजर आते हैं, जबकि उनके पास इसकी परमिशन नहीं है.

Advertisement
pic
7 मई 2026 (पब्लिश्ड: 11:54 PM IST)
devajit saikia, sports news, bcci
देवजीत सैकिया ने बताया कि नियम तोड़ने वालों पर बोर्ड सख्त एक्शन लेगा. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL में कई खिलाड़ी और टीम मालिक अपनी मर्जी चलाने की कोशिश कर रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आए, जिन पर BCCI अब एक्शन लेने के मूड में है. बोर्ड की एंटी करप्शन यूनिट ने टीम बस, डगआउट में अनऑथोराइज्ड लोगों की मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े किए हैं. बोर्ड के सचिव देवजीत सेकिया ने भी सख्त कदम उठाए जाने का खुलासा किया है.

IPL में तोड़े जा रहे नियम

इस IPL सीजन कई खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ ट्रेवल करते हुए नजर आए हैं. वह टीम में बस भी साथ दिखे. इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में देवजीत ने कहा,

कुछ फ्रेंचाइज़ी और खिलाड़ियों के व्यवहार में कुछ अनियमितताएं देखी गई हैं. हमने पाया है कि कुछ ऐसे लोग खिलाड़ियों के साथ ट्रेवल कर रहे हैं. वह टीम बसों में भी हैं, टीम के होटलों में भी जा रहे हैं. एंटी करप्शन यूनिट ने सवाल किए हैं तो हमें एक्शन लेना ही होगा.

देवजीत ने यह भी बताया कि मैच के दौरान भी नियम तोड़े जा रहे हैं. कई लोग फील्ड ऑफ प्ले में नजर आ रहे हैं, जबकि उनके पास इसकी अनुमति नहीं है. सेकिया ने बताया, 

हमने यह भी देखा है कि कुछ टीम मालिक और अधिकारी खिलाड़ियों के साथ उन जगहों पर घुल-मिल रहे हैं, जहां इसकी इजाज़त नहीं है. इसलिए, कुछ प्रोटोकॉल हैं जिनका हमें पालन करना होता है, और हमने देखा है कि उनमें कुछ ढिलाई बरती जा रही है. हमने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है. सारी गाइडलाइंस और एडवाइजरी पहले ही प्रोटोकॉल का हिस्सा हैं. हालांकि, लोग इसे हल्के में ले रहे हैं. हमें उन्हें याद दिलाना होगा कि अगर कोई नियम तोड़ेगा तो इसे हल्के में नहीं लिया जाएगा. शनिवार, 9 मई तक IPL CEO बाकी फ्रैंचाइजी के CEO के साथ बैठक करेंगे. जिसमें उन्हें इस बारे में साफ तौर पर बता दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- युजवेन्द्र चहल ने की ऐसी हरकत, पूरी टीम को खतरे में डाल दिया! 

BCCI की सख्त गाइडलाइंस

BCCI ने इस सीजन की शुरुआत में कई सख्त गाइडलाइंस जारी की थीं. अब जब बोर्ड को दिख रहा है कि इन गाइडलाइंस का उल्लंघन हो रहा है, तो इसको लेकर कड़ा फैसला लेने की बात कही जा रही है. इस साल की ट्रेवल पॉलिसी के मुताबिक,

प्रैक्टिस के दिनों में, ड्रेसिंग रूम और खेल के मैदान में सिर्फ़ एक्रेडेशन वाले स्टाफ़ को ही जाने की इजाज़त होगी. खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों और दोस्तों को अलग गाड़ी में सफ़र करना होगा और वे टीम की प्रैक्टिस हॉस्पिटैलिटी एरिया से देख सकते हैं. एक्सट्रा पोर्ट स्टाफ़ (थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट/नेट बॉलर) के लिए, BCCI की मंज़ूरी के लिए एक लिस्ट जमा करनी होगी. मंज़ूरी मिलने के बाद, मैच न होने वाले दिनों के लिए परमिशन जारी की  जाएगी.

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में मोबाइल फोन चलाते दिखे थे. जिसके बाद उन पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था. बोर्ड ने इस व्यवहार के लिए कड़ी चेतावनी भी जारी की थी. इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में वेप करते पाए गए थे. BCCI ने इस मामले को भी काफी गंभीरता से लिया था. ऐसे में अब कोई और नियम तोड़ता है, तो बोर्ड सख्त एक्शन लेगा.

वीडियो: पंजाब किंग्स की यह कमजोरी क्या श्रेयस अय्यर को खिताब से कर देगी दूर?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()