अभिषेक शर्मा. T20 World Cup 2026 में नामीबिया के खिलाफ मैच के दौरान कई बार स्क्रीन पर दिखे. हालांकि, तबीयत खराब होने के कारण वो मैच नहीं खेले. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें देख बोले कि वो काफी परेशान से दिख रहे हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी टॉस के दौरान बताया कि उन्हें पूरी तरह ठीक होने में एक-दो मैच का वक्त लगेगा. तो क्या वर्ल्ड का नंबर 1 T20 बैटर पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा? इस मिस्ट्री का जवाब मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने दिया है.
अभिषेक शर्मा पर बड़ा अपडेट, वरुण-अर्शदीप ने बताया पाकिस्तान के खिलाफ क्या होगा?
Abhishek Sharma बीमारी के कारण ICC Men's T20 World Cup 2026 में नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए, लेकिन अब उनकी रिकवरी तेजी से हो रही है. Varun Chakravarthy के मुताबिक उन्होंने हल्की प्रैक्टिस शुरू कर दी है, जिससे पाकिस्तान के खिलाफ अगले मैच में उनके खेलने की उम्मीद बढ़ गई है. फैंस अब उनकी फिटनेस अपडेट और प्लेइंग इलेवन में वापसी का इंतजार कर रहे हैं.


वरुण ने क्या बताया वो तो जानेंगे ही. पर उससे पहले सोशल मीडिया पर टीम के ‘so-called व्लॉगर’ अर्शदीप सिंह के एक वीडियो की बात कर लेते हैं. जिसमें अभिषेक शर्मा खुद अपनी हेल्थ के बारे में बात कर रहे हैं.
वायरल वीडियो में पेसर अर्शदीप अभिषेक से पूछते हैं ‘How are you?’.
अभिषेक दाल-राइस खाते हुए बोलते हैं, ‘Dal-Rice Good’.
आगे अर्शदीप कहते हैं ‘Are you good?’.
तो अभिषेक जवाब देते हैं, ‘Dal-Rice Very Good, Me Good’.
वीडियो में अभिषेक ये भी बताते हैं कि इन दिनों में उन्होंने कुछ किलो वेट लूज कर दिया है. और होगा भी क्यों नहीं, बंदा हफ्ते भर से बीमार था.
वरुण चक्रवर्ती ने क्या बताया?लेकिन अभिषेक की हेल्थ पर वरुण चक्रवर्ती ने सबसे बड़ा अपडेट दिया. नामीबिया को 93 रनों से हारे में बाद पोस्ट मैच इंटरव्यू में चक्रवर्ती ने कंफर्म किया कि अभिषेक ने हल्की प्रैक्टिस दोबारा शुरू कर दी है. यानी सब कुछ अब चंगा सी है. अभिषेक की रिकवरी अच्छी चल रही है और वो ठीक होने की राह पर है.
पर टीम मैनेजमेंट अभी भी थोड़ा सतर्क है, क्योंकि अभिषेक के स्टैमिना पर असर पड़ा है. मैच के बाद वरुण ने ब्रॉडकास्टर्स को बताया,
"मुझे लगता है कि वो अगला मैच खेलेंगे. जितना मैंने उनसे बात की है, वो अच्छे लग रहे हैं. आज उन्होंने कुछ प्रैक्टिस भी की. उन्होंने बताया कि वो रिकवरी के रास्ते पर हैं."
अब पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में अभिषेक खेलेंगे या नहीं, इस सवाल का जवाब संडे तक ही मिलेगा. तब तक पाकिस्तान वाले Keep Guessing वाले मोड में ही रहें तो अच्छा है. क्योंकि हो सकता है संडे को अभिषेक शर्मा उनके लिए Out of Syllabus आ जाएं.
अगर अभिषेक कोलंबो पहुंचने तक फिट हो जाते हैं, तो इंडियन टीम की ओपनिंग की पजल सॉल्व हो जाएगी. इससे पहले टीम के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह भी बीमारी की वजह से पहला मैच नहीं खेले थे. लेकिन नामीबिया के खिलाफ बुमराह ने फील्ड ली, और कमाल दिखाया. उन्होंने एक शानदार यॉर्कर से विकेट लिया. चार ओवर में सिर्फ 20 रन कंसीड किए. बुमराह ने डाइव करके एक शानदार कैच भी पकड़ा, और अपनी फिटनेस के बारे में सभी को बता दिया.
वीडियो: T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने आईसीसी को लेकर क्या दावा कर दिया?














.webp?width=275)






