The Lallantop

RR के मैनेजर डगआउट में बैठकर चला रहे थे फोन, BCCI की कार्रवाई तय है!

IPL 2026 में RR की टीम को नई मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है. 10 अप्रैल को RCB के खिलाफ मैच के दौरान राजस्थान के मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में मोबाइल फोन चला रहे थे. IPL नियमों के मुताबिक, डगआउट में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी है. रोमी भिंडर पर BCCI कार्रवाई कर सकती है.

Advertisement
post-main-image
RCB के खिलाफ मैच के दौरान RR के मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में फोन चला रहे थे. (फोटो- ScreenGrab: JioHotstar)

राजस्थान रॉयल्स(RR) ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. टूर्नामेंट में RR ने अब तक चार मैच खेले हैं और सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की. लेकिन, इस शानदार परफॉर्मेंस के बावजूद, टीम नई मुसीबत में फंस सकती है. 10 अप्रैल को राजस्थान और RCB के बीच गुवाहाटी में मैच के दौरान टीम के मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में बैठकर फोन चला रहे थे. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नियमों के मुताबिक, डगआउट में फोन के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस फुटेज को सोशल मीडिया पर एक इन्फुलएंसर ने शेयर किया था. वायरल क्लिप में साफ दिखाई दे रहा है कि RR के मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में बैठे फोन चला रहे हैं. इस दौरान उनके पास 'वंडर ब्वॉय' वैभव सूर्यवंशी स्क्रीन की तरफ देख रहे हैं. यह घटना 11वें ओवर की बताई जा रही है. जब सूर्यवंशी RCB के खिलाफ आउट होकर डगआउट में आए थे.

Advertisement
BCCI अधिकारी ने किया कन्फर्म

इस मामले पर BCCI के एक अधिकारी का कहना है कि RR के मैनेजर रोमी भिंडर ने प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया (PMOA) प्रोटोकॉल को तोड़ा है. डगआउट में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर मनाही है. उन्होंने PTI से बात करते हुए कहा,

हां, रोमी भिंडर ने प्लेयर्स और मैच ऑफिशियल्स एरिया के प्रोटोकॉल को तोड़ा है, क्योंकि मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन बैन है.

BCCI अधिकारी ने आगे कहा, 

Advertisement

यह अनजाने में हो सकता है, लेकिन कुछ एक्शन होना चाहिए. क्योंकि, यह नियम तोड़ने जैसा है. अब उन्हें वॉर्निंग दी जाएगी या मैच में बैन किया जाएगा. यह मैच रेफरी और एंटी करप्शन यूनिट (ACU) की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा.

क्या है नियम?

IPL की आचार संहिता के मुताबिक, प्लेयर्स और सहयोगी स्टाफ के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं. टीम के मैनेजर ड्रेसिंग रूम में फोन इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन डगआउट में नहीं. भिंडर ने नियमों का उल्लंघन किया है. उन्हें मैच रेफरी और एंटी करप्शन यूनिट पूछताछ के लिए तलब कर सकती है. IPL के प्लेयर एंड मैच ऑफिशियल एरिया (PMOA) प्रोटोकॉल के तहत डगआउट, ड्रेसिंग रूम, प्लेयर्स के बैठने का एरिया, थर्ड अंपायर एरिया और मैच रेफरी के रूम में मोबाइल फोन के अलावा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी है. इन जगहों पर सिर्फ टीम एनालिस्ट को सीमित उपकरण यूज करने की छूट है.

ये भी पढ़ें: संजू ने धोनी की याद दिला दी! बॉलर को दिया टिप्स, अगली बॉल पर ही मिल गया विकेट

IPL 2026 के प्लेयर और मैच ऑफिशियल एरिया प्रोटोकॉल में साफ लिखा है कि PMOA में मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल की इजाजत नहीं है. टीम का मैनेजर ड्रेसिंग रूम में फोन इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन डगआउट में नहीं. सभी प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ को स्टेडियम पहुंचने के बाद, अपने मोबाइल फोन और स्मार्टवॉच बंद करके टीम सिक्योरिटी लाइजन ऑफिसर के पास जमा करने होते हैं. जो मैच खत्म होने के बाद प्लेयर्स को वापस किए जाते हैं.

वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन को नहीं, तो किसे बताया मैच का टर्निंग पॉइंट?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement