14 साल की उम्र में आप क्या कर रहे थे? वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) जब-जब कोई कारनामा करते हैं ये सवाल सोशल मीडिया पर छा जाता है. पिछले एक साल में वैभव की क्रिकेटिंग जर्नी इतनी शानदार रही है कि हर महीने एक-दो बार ये मौका बन ही जाता है. इंडिया U19 टीम के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर बड़ा कारनामा कर दिया है. हरारे में चल रहे U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव ने महज 55 बॉल्स पर इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरी ठोक दी.
15 छक्के, 15 चौके, 175 रन... 14 साल के वैभव ने 'अंग्रेजों को बैटिंग सिखा दी'
ओपनर Vaibhav Suryavanshi ने इंग्लैंड के खिलाफ U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सेंचुरी लगाकर इतिहास रच दिया. वो U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सेंचुरी लगाने वाले सबसे यंग प्लेयर बन गए.


इंडिया U19 टीम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है. सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ सेंचुरी लगाने वाले ओपनर एरॉन जॉर्ज सस्ते में ही आउट हो गए. अब दारोमदार वैभव पर था. मौका और दस्तूर दोनों था. वैभव ने दिखा दिया कि क्यों उन्हें सब प्यार से ‘बॉस बेबी’ बुलाते हैं. महज 55 बॉल्स में उन्होंने अपना माइलस्टोन पूरा कर लिया. वैभव ने 80 बॉल्स में 175 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 15 चौके और इतने ही छक्के लगाए. वैभव की इस ताबड़तोड़ बैटिंग को देख अंग्रेजी बॉलर्स भी हैरान थे कि बॉल को पिच कहां करें. सेंचुरी पूरा करने के बाद उन्हें 175 तक पहुंचने में महज 24 बॉल लगींीं.
ये भी पढ़ें : RCB दूसरी बार बनी WPL चैंपियन, रिकॉर्ड चेज के दौरान स्मृति-वॉल ने तोड़ा दिल्ली का दिल!
वैभव इसी के साथ U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की ओर से सेंचुरी लगाने वाले दूसरे बैटर बन गए. उनसे पहले ये कारनामा 2012 में उनमुक्त चंद ने किया था. हालांकि, वैभव U19 वर्ल्ड कप के इतिहास में फाइनल में सेंचुरी लगाने वाले सबसे यंगेस्ट बैटर बन गए. साथ ही वैभव इस वर्ल्ड कप के हाईएस्ट रन गेटर भी हो गए. उन्होंने इस वर्ल्ड कप में कुल 439 रन बनाए. उनके बाद दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के बैटर फैजल सिनोजादा हैं, जिन्होंने 436 रन बनाए.
मैच में क्या हुआ?वहीं, मैच की बात करें तो, खबर लिखे जाने तक भारतीय U19 टीम ने 25.3 ओवर में 3 विकेट पर 251 रन बना लिए हैं. वेदांत 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इससे पहले, कप्तान आयुष म्हात्रे ने 51 गेंदों पर 53 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए थे. इंग्लैंड की ओर से एलेक्स ग्रीन को दो सफलताएं मिलीं. वहीं, लम्सडन ने वैभव को कॉट बिहाइंड कराया.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी को सरफराज अहमद खेल भावना क्यों सिखाने लगे?












.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=120)

.webp?width=120)



