The Lallantop

T20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान से मैच नहीं होने के सवाल पर सूर्यकुमार यादव का जवाब आ गया

15 फरवरी को पाकिस्तान के ख‍िलाफ T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज मैच को लेकर टीम इंडिया का स्टांस बहुत क्लीयर है. कप्तान सूर्यकुमार यादव Suryakumar Yadav ने पाकिस्तान की धमकी के बीच मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

Advertisement
post-main-image
सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खि‍लाफ मुकाबले को लेकर तोड़ी चुप्पी. (फोटो-AP)

टीम इंडिया पाकिस्तान के ख‍िलाफ मैच के लिए कोलंबो ट्रेवल करेगी. 15 फरवरी को पाकिस्तान के ख‍िलाफ मैच को लेकर टीम इंडिया का स्टांस बहुत क्लीयर है. कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बताया कि टीम की तैयारियों में कोई बदलाव नहीं आया है. वो अपने तय शेड्यूल के मुताबिक, ग्रुप स्टेज के मैच के लिए कोलंबो ट्रेवल करेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सूर्या ने पाकिस्तान को लेकर क्या कहा?

T20 वर्ल्ड कप से पहले कैप्टन्स मीट में बात करते हुए सूर्या ने बताया कि टीम तय शेड्यूल के मुताबिक ही ट्रेवल करेेगी. वो पाकिस्तान के ख‍िलाफ मैच के लिए तैयार हैं. उनके मुताबिक, मैच बॉयकॉट करने का कॉल पाकिस्तान का है इससे टीम इंडिया का कोई लेना देना नहीं है. सूर्या ने कहा,

हमारा माइंडसेट बहुत क्लीयर है. हमने उनसे खेलने से मना नहीं किया है. उन्होंने इसके लिए मना किया है. हमारी फ्लाइट्स बुक्ड हैं और हम कोलंबो जाएंगे. हमारा फिक्सचर तैयार है. पहले हम अमेरिका से खेलेंगे, फिर नामिबिया से और इसके बाद हम कोलंबो ट्रेवल करेंगे.

Advertisement

इंडिया टुडे ने पहले ही कहा था कि भारतीय टीम ICC के प्रोटोकॉल को फॉलो करेगी. वे टूर्नामेंट में तय शेड्यूल के मुताबिक ही ट्रेवल करेंगे. साथ ही वेन्यू पर मौजूद होकर, सभी प्री मैच जरूरतों को पूरा करेंगे. जैसे- ट्रेनिंग सेशन, मीडिया कमिटमेंट्स. इसके बाद मैच रेफरी से ये कंफर्म होने तक रुकेंगे कि पाकिस्तान ये मुकाबला नहीं खेल रहा है. 

ये भी पढ़ें : वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में चोटिल हो गए हर्षित राणा, चल पाना भी मुश्किल

दरअसल, पाकिस्तानी सरकार ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करके कंफर्म किया था कि उनकी टीम टूर्नामेंट में तो भाग लेगी. लेकिन, वो भारत के ख‍िलाफ ग्रुप स्टेज के मैच को बॉयकॉट करेंगे.

Advertisement
फाइनल में भी हो सकता है भारत-पाक

टूर्नामेंट में भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज में 4 मुकाबले खेलने हैं. वो अमेरिका के ख‍िलाफ अपने अभ‍ियान की शुरुआत मुंबई में 7 फरवरी को करेंगे. इसके बाद उन्हें 12 फरवरी को नई दिल्ली में नामिबिया सेे खेला है. पाकिस्तान के ख‍िलाफ उनका बहुप्रतीक्षि‍त मुकाबला 15 फरवरी को होना है. वहीं, नीदरलैंड्स के ख‍िलाफ वो अपना अंतिम ग्रुप स्टेज मैच 18 फरवरी को अहमदाबाद में खेलेंगे.

ग्रुप स्टेज के बाद टॉप दो टीमें हर ग्रुप से सुपर 8 स्टेज में क्वालीफाई करेंगी. वहां 4-4 के दो ग्रुप होंगे, जिनमें से दो टॉप टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. अगर भारत और पाकिस्तान दोनों टूर्नामेंट में आगे बढ़ जाता है, तो फाइनल में दोनों टीम आपस में भ‍िड़ सकती हैं. हालांकि, पाकिस्तान तब टूर्नामेंट में खेलेगा या नहीं, ये अब तक स्पष्ट नहीं है. वहीं, भारतीय टीम का रुख बहुत स्पष्ट है. वो ICC के सभी नियमों के मुताबिक, टूर्नामेंट में भाग लेगी. 

वीडियो: T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की शर्त पर सुनील गावस्कर ने ICC को क्या सलाह दी?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement