इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन (Nasser Hussain) को बांग्लादेश और पाकिस्तान का रुख पसंद आया है. T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर चल रही अनिश्चितताओं के बीच नासिर ने ICC और BCCI पर निशाना साधा है. Sky Sports के पॉडकास्ट पर पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर माइकल एथर्टन (Michael Atherton) के साथ बातचीत करते हुए नासिर हुसैन ने ICC पर पक्षपात का आरोप लगाया है. उनके मुताबिक, ICC पावरफुल बोर्ड्स जैसे भारत को अलग तरीके से ट्रीट करता है. इसके कारण वर्ल्ड क्रिकेट में काफी इंबैलेंस होता जा रहा है.
पाकिस्तान-बांग्लादेश के सपोर्ट में उतरे इग्लैंड के पूर्व कप्तान, BCCI पर भड़के
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान Nasser Hussain ने ICC और BCCI पर निशाना साधा है. उनके मुताबिक, BCB और पाकिस्तानी सरकार ने ICC के खिलाफ आवाज उठाकर बहुत सही काम किया है.


दरअसल, BCCI ने पिछले महीने मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटा दिया था. इसके बाद, बांग्लादेश ने सुरक्षा का हवाला देकर भारत ट्रैवल करने से मना कर दिया. इस पर ICC ने पहले उन्हें समझाया. फिर उन्हें अल्टीमेटम दिया और जब जवाब नहीं आया तो उन्हें स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिया. पाकिस्तान ने इसके बाद टूर्नामेंट शुरू होने से एक सप्ताह पहले भारत के खिलाफ अपना ग्रुप स्टेज मैच बॉयकॉट करने की धमकी दे दी. इसी को लेकर हुसैन ने ICC और BCCI के रुख पर आपत्ति जताई है.
नासिर ने क्या कहा?ICC की कंसिस्टेंसी पर सवाल उठाते हुए हुसैन ने कहा कि क्या ICC का भारत को लेकर यही रुख होता? उन्होंने पूछा कि अगर भारतीय टीम सुरक्षा कारणों से या सरकारी पाबंदियों के कारण ट्रैवल करने से मना करती तो क्या ICC उन्हें भी टूर्नामेंट से बाहर कर देता? हुसैन ने कहा,
अगर टूर्नामेंट से एक महीने पहले, भारत ने ये कह दिया होता कि हमारी सरकार इस देश में खेलने की अनुमति नहीं देगी तो क्या ICC तब भी इतनी कठोर होती? क्या वो उनसे कहती, आपको नियम पता है. बैड लक, हम आपको बाहर कर रहे हैं?
हुसैन ने आगे कहा कि इस इंबैलेंस का लॉन्ग टर्म प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने आगे कहा,
एकमात्र सवाल जो सभी लोग पूछ रहे हैं वो हैं कंसिस्टेंसी. बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत सबको एक जैसा ट्रीट किया जाना चाहिए. भारतीय फैंस कहेंगे कि और चिल्लाओ, हमारे पास पैसा है. लेकिन, ताकत के साथ रिस्पॉन्सिबिलिटी भी आती है. लगातार बांग्लादेश और पाकिस्तान क्रिकेट को नॉक करने से उनका क्रिकेट प्रभावित हो रहा है. यही कारण है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले और भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले समय के साथ वन साइडेड होते जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान से मैच नहीं होने के सवाल पर सूर्यकुमार यादव का जवाब आ गया
इस मुद्दे पर अपनी बात कनक्लूड करने से पहले हुसैन ने कहा कि उन्हें BCB का रुख काफी पसंद आया. हुसैन ने कहा,
पाकिस्तान ने ऑफिशियली ICC को नहीं सुनाया फैसलामुझे काफी पसंद आया कि BCB ने अपना रुख नहीं बदला. वो अपने प्लेयर्स के साथ खड़ा रहा. मुझे पाकिस्तान का बांग्लादेश के साथ खड़ा रहना भी बहुत अच्छा लगा. कभी तो, किसी को कहना पड़ेगा कि बहुत पॉलिटिक्स हो गया. क्या हम अब क्रिकेट खेल सकते हैं?
फरवरी 2025 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान ट्रैवल करने से मना कर दिया था. इसके बाद, ये तय किया गया था कि भारत और पाकिस्तान ICC इवेंट्स में अब सिर्फ न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेंगे. लेकिन, ये समाधान भी अब बेअसर नज़र आ रहा है. क्योंकि पाकिस्तान ने कोलंबो में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज मैच को बॉयकॉट करने का फैसला कर लिया है.
हालांकि, पाकिस्तान ने ऑफिशियली अब तक ICC को अपना फैसला नहीं सुनाया है. इसी कारण ICC ने अब तक उन पर कोई एक्शन भी नहीं लिया है. वहीं, BCCI के सूत्र ने इसे लेकर कहा है कि भारतीय टीम अपने तय शेड्यूल के अनुसार, कोलंबो ट्रैवल करेगी. वहां वो प्रैक्टिस सेशन में भाग भी लेंगे और मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी पहुंचेंगे.
वीडियो: पाकिस्तानी बॉलर उस्मान तारिक पर कैमरन ग्रीन ने क्यों उठाए सवाल?












.webp?width=275)



.webp?width=120)

.webp?width=120)


