IPL 2026 में सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी की हो रही है. 15 साल का यह खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए कमाल की पारियां खेल रहा है. ऑरेंज कैप की रेस में भी बना हुआ है. ऑलरेडी कई रिकॉर्ड्स तोड़ चुका है. वैभव को टीम इंडिया में मौका देने की मांग भी तेज हो गई है. लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन कुछ और बात कर रहे हैं. उन्होंने वैभव के संन्यास को लेकर बड़ी बात कही दी है.
डेब्यू छोड़िए, 21 साल में रिटायर हो जाएंगे वैभव सूर्यवंशी! इंग्लैंड के इस खिलाड़ी का दावा
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन में IPL डेब्यू किया था. इसके बाद से वह बिहार के लिए घरेलू टूर्नामेंट्स में खेल चुके है. अंडर-19 और इंडिया A के लिए भी डेब्यू कर चुके हैं. वैभव के नाम इस सीजन अब तक 37 छक्के हैं.


वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन में IPL डेब्यू किया था. इसके बाद से वह बिहार के लिए घरेलू टूर्नामेंट्स में खेल चुके है. अंडर-19 और इंडिया A के लिए भी डेब्यू कर चुके हैं. वॉन भी वैभव के टैलेंट के कायल हैं. उन्होंने स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्ट में कहा,
यह कमाल की बात है कि IPL के तीन सबसे तेज़ शतकों में से दो शतक उसके नाम हैं. इस लड़के ने 35 और 36 (गेंदों) में ही 100 रन बना लिए हैं. वह 'बॉस' (क्रिस गेल) की बराबरी कर रहा है.
वॉन ने वैभव को सिक्सर हिटर बताते हुए कहा,
वैभव हो जाएंगे बर्न आउटIPL के इतिहास में किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा (एक सीज़न में) सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है, जिन्होंने 2024 में 42 छक्के लगाए थे. वैभव अब 37 छक्कों पर पहुंच गए हैं. जिस समय हम बात कर रहे हैं, उस समय वह दुनिया का सबसे बेहतरीन 'सिक्स हिटर' हैं.
पोडकास्ट में पूर्व स्पिनर टफनेल ने कहा कि 21 साल की उम्र तक शायद वैभव इतना क्रिकेट खेल चुके होंगे कि वह बर्न आउट हो जाएंगे. उन्होंने कहा,
हो सकता है कि 21 साल की उम्र तक वह पूरी तरह से थककर चूर हो जाए.
वॉन ने इसके बाद वैभव के रिटायरमेंट को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा,
21 साल की उम्र तक उसके पास काफ़ी पैसा होगा, हो सकता है कि वह रिटायर ही हो जाए.
हालांकि, दिग्गज खिलाड़ी एलेस्टर कुक इस बात से सहमत नहीं थे. उन्होंने कहा कि वैभव अभी सिर्फ 30 गेंदे खेलते हैं, उन्हें बर्न आउट नहीं होगा. कुक ने कहा,
वह थककर चूर नहीं हो सकता, क्योंकि वह सिर्फ़ 30 गेंदें ही खेलता है.
यह भी पढ़ें- पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोला, बोले- 'इस छोटी सोच वाली...'
एलेस्टर कुक ने जोर देते हुए बताया कि सूर्यवंशी इस समय छक्के मारने के मामले में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं. उन्होंने ये भी कहा कि 14 साल की उम्र में उन्हें साइन किया गया था, और अगर वे अगली बार ऑक्शन में जाना चाहें, तो उनके लिए बहुत ऊंची बोली लगेगी. हालांकि, वॉन कुक से सहमत नहीं दिखे और उनका कहना है कि राजस्थान रॉयल्स (RR) सूर्यवंशी को रिलीज नहीं करेगी.
वैभव ने IPL 2026 में 10 मैचों में 404 रन बना लिए हैं. उनका एवरेज 40 के ऊपर का है, और स्ट्राइक रेट 237 से भी ज्यादा. वैभव के नाम इस सीजन अब तक 37 छक्के हैं.
वीडियो: पंजाब किंग्स की यह कमजोरी क्या श्रेयस अय्यर को खिताब से कर देगी दूर?



















