The Lallantop

'...पेपरलीक तो बहाना है', अभिजीत दिपके को थप्पड़ मारने वाले ने क्या कहा? CJP फाउंडर भी बोले

जयपुर में 15 जून को कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट था. CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके इस प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने पहुंचे थे. प्रोटेस्ट साइट पर पहुंचने के दौरान CJP समर्थक दिपके को कंधे पर उठा लेते हैं. इस बीच भीड़ में से निकलकर एक युवक उन पर कई थप्पड़ बरसा देता है.

Advertisement
post-main-image
जयपुर थप्पड़ कांड के बाद अभिजीत दीपके की प्रतिक्रिया आई है. (स्क्रीनग्रैब)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को एक प्रदर्शन के दौरान भीड़ में से एक युवक ने थप्पड़ मार दिया, जिससे पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।
  • अभिजीत दिपके NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर प्रदर्शन कर रहे थे, जबकि प्रदर्शन की शुरुआत में पुलिस ने इजाजत नहीं दी थी।
  • पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद भी दिपके ने शांति और प्रेम के साथ अपनी आवाज जारी रखने का संकल्प जताया है, और आगे भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की बात कही है।

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को थप्पड़ मारे गए. दिपके यहां NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर प्रोटेस्ट में शामिल होने पहुंचे थे. इस बीच भीड़ में से एक युवक ने उनको थप्पड़ लगा दिए. इस हमले के बाद दिपके की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि ऐसे हमले से वो पीछे नहीं हटने वाले. शांति और प्यार के साथ उनका प्रोटेस्ट चलता रहेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अभिजीत दिपके ने हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 

शारीरिक हमला डर और कायरता की निशानी है. हम शांतिपूर्वक अपनी आवाज उठाना जारी रखेंगे. मैं गांधी और आंबेडकर को मानने वाला हूं. अपनी लड़ाई शांति और मोहब्बत के साथ जारी रखूंगा. धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए!

Advertisement

भीड़ में घुसकर हमला किया 

घटना का वीडियो सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि CJP फाउंडर अभिजीत दिपके अपने समर्थकों के कंधे पर बैठे मंच की ओर बढ़ रहे हैं. तभी भीड़ के बीच तीन लोग एक साथ पहुंचे. उनमें से एक दिपके का गमछा खींचता है और ताबड़तोड़ उनको थप्पड़ जड़ देता है. फिर एक और शख्स उनको थप्पड़ लगाने की कोशिश करता है. लेकिन तब तक उनके समर्थकों ने उनको दबोच लिया और पिटाई कर दी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत दिपके को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस उनके नाम और पते के बारे में जानकारी जुटा रही है. इस बीच पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के दौरान थप्पड़ मारने वाले एक युवक ने कहा, 

Advertisement

मैं राष्ट्रवादी हूं, ये जिहादी मानसिकता के लोग हैं, पेपरलीक तो बहाना है.

सशर्त प्रदर्शन की मिली थी इजाजत

अभिजीत दिपके 14 जून की रात जयपुर पहुंचे थे. उनको 15 जून को शहर के शहीद स्मारक पर आयोजित प्रदर्शन में हिस्सा लेना था. 14 जून की सुबह तक पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी थी, जिसके बाद CJP के कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सशर्त प्रोटेस्ट की इजाजत दे दी.

वीडियो: लखनऊ में प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस डिटेंशन से लौटे विवेक सर ने अभिजीत दीपके पर क्या कहा?

Advertisement