6 सितंबर से साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का फाइनल खेला जाएगा. फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि उन्हें इस मैच में फैंस को वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को मिलेगा. वैभव को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया है. यह सीरीज 13 सितंबर से शुरू होनी है. इसी कारण संशय था कि वह टीम इंडिया के कैंप में शामिल होंगे या फिर फाइनल खेलेंगे. अब यह फैसला हो गया है कि ईस्ट जोन के वाइस कैप्टन वैभव यह मैच खेलेंगे. ईशान किशन ईस्ट जोन की कप्तानी करेंगे. वह भी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा हैं.
वैभव सूर्यवंशी अभी टीम इंडिया जॉइन नहीं करेंगे, वजह उनका हालिया फॉर्म है!
वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन के उपकप्तान हैं. इस टीम ने सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन सेंट्रल जोन को हराकर खिताबी माहौल में अपनी जगह पक्की की है.

वहीं, साउथ जोन की ओर से देवदत्त पडिक्कल और तिलक भी टीम में शामिल होंगे. हालांकि, केएल राहुल यह मैच नहीं खेलेंगे. सूर्यवंशी और तिलक दोनों ही फिलहाल भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं है. लेकिन इस ट्रॉफी में दोनों ने ही काफी प्रभावित किया है. तिलक ने हाल ही में बेंगलुरु में नॉर्थ जोन के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक और अर्धशतक लगाया था. वहीं, वैभव ने सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल में 92 और 40 रन बनाए थे. ईस्ट जोन की गेंदबाजी भी काफी मजबूत है. टीम में अनुभवी पेसर मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और स्पिनर अनुकूल रॉय मौजूद रहेंगे.
शमी का ये 100वां फर्स्ट क्लास मैच होगा, जो एक तेज गेंदबाज के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. वह राष्ट्रीय टीम में वापसी की कोशिश में लगे हैं. वह अच्छा प्रदर्शन करके अपना दावा मजबूत करना चाहेंगे.
यह भी पढ़ें- 'एशियन गेम्स में अलग से होटल नहीं मिलेगा, चाहें तो खुद प्रबंध कर लें', BCCI को IOA की दो टूक
अगरकर भी होंगे मौजूदआपको बता दें चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर भी चेन्नई में होने वाले इस फाइनल मैच में शामिल होंगे. अगरकर और शमी के बीच चल रही कोल्ड वॉर का नजारा यहां नजर आ सकता है. अगरकर कुछ दिन पहले हुई रिव्यू मीटिंग में शामिल नहीं हुए थे, लेकिन वह इस मैच में मौजूद रहेंगे. ऐसे में खिलाड़ियों के पास उन्हें इंप्रेस करने का पूरा मौका होगा.
टीम इस प्रकार हैं:
साउथ जोन: तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उप-कप्तान और विकेटकीपर), एसके रशीद, के साई तेजा, टी विजय, अभिनव तेजराना, के हिमतेजा, टी त्यागराजन, आर स्मरण, करुण नायर, श्रेयस गोपाल, विदवथ कावेरप्पा, एमडी निधीश, एन जगदीसन, अमन खान, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, मोहम्मद सिराज.
ईस्ट जोन: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), डेनिश दास, अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज़ अहमद, सूरज सिंधु जयसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार.
वीडियो: स्मृति मंधाना का धमाकेदार शतक, महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर बनी












