14 साल के क्रिकेटर के तौर पर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) बीते एक साल से खूब सुर्खियों में हैं. उन्हें भारत का ‘राइजिंग स्टार’ कहा जा रहा है. वह धुआंधार बैटिंग करने में यकीन रखते हैं और बीते एक साल में उन्होंने कई बार अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से विपक्षी बॉलर्स की लाइन लेंथ बिगाड़ी दी है. हालांकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) का कहना है कि सूर्यवंशी ‘भाग्य भरोसे’ खेलते हैं. इसके जरिए टॉप लेवल के क्रिकेट में लंबे समय तक टिक पाना उनके लिए मुश्किल होगा.
वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पर पूर्व क्रिकेटर का कॉमेंट, 'वो भाग्य भरोसे खेलते हैं'
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) धुआंधार बल्लेबाजी करने में यकीन करते हैं. बीते एक साल में उन्होंने कई बार जोरदार बैटिंग करते हुए गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए हैं. वह तकनीक और डिफेंस के मामले में किसी से कम नहीं हैं. फिर भी एक पूर्व क्रिकेटर ने उनकी बल्लेबाजी पर सवाल उठाए हैं.


हाल ही में उथप्पा ने ‘जियोस्टार’ पर बात करते हुए कहा,“मैंने वैभव को काफी करीब से देखा है. वह शानदार प्लेयर हैं लेकिन जब आप उन्हें बैटिंग करते हुए देखेंगे तो काफी कुछ उनकी किस्मत पर निर्भर करता है. सूर्यवंशी भाग्य के भरोसे खेलते हैं. टॉप लेवल के क्रिकेट में किस्मत के सहारे लंबे समय तक टिक पाना मुश्किल है.”
उन्होंने आगे कहा,
“सभी जानते हैं कि बॉलर्स आपको कहां पर गेंद करेंगे? आपकी कमजोरियां क्या हैं? वैभव को आईपीएल के इस सीजन में काफी कुछ सीखने को मिलेगा. वह रन बनाएंगे. लेकिन पिछले साल की फॉर्म को बरकरार रखना उनके लिए मुश्किल होगा.”
ये भी पढ़ें: IPL के लिए पाकिस्तानी लीग छोड़ी, जिम्बाम्ब्वे के इस पेसर को 'धमकाने' लगा पीसीबी
IPL 2025 मे मचाया धमालबता दें कि इससे पहले आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने बैटिंग में खूब वाहवाही बटोरी थी. इस सीजन में उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 7 मैचों में 252 रन बनाए थे. ये रन उन्होंने सिर्फ 122 गेंदों पर स्कोर किए. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में उनका स्ट्राइक रेट 205 का रहा. इस सीजन में उन्होंने 18 चौके और 24 छक्के लगाए थे. वैभव ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ तूफानी बैटिंग करते हुए शतक भी जड़ा था. उन्हें आईपीएल 2025 में शानदार बैटिंग करने के लिए ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ अवॉर्ड से भी नवाजा गया.
साल 2026 के अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भी उनकी बैटिंग का जलवा देखने को मिला. इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में उन्होंने जोरदार बैटिंग की. इस दौरान सूर्यवंशी ने इंग्लिश बॉलर्स को रिमांड पर लेते हुए उनकी बखिया उधेड़ दी. फाइनल मुकाबले को एकतरफा करते हुए सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 175 रन बनाए. खिताबी मुकाबले में उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के जड़े थे.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी











.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=120)



