The Lallantop

सूर्यकुमार बनने के चक्कर में हॉस्पिटल पहुंचने से बचा कंगारू क्रिकेटर

बाल-बाल बचा ऑस्ट्रेलिया का ये धाकड़ खिलाड़ी.

Advertisement
post-main-image
आसान नहीं है सूर्या की तरह शॉट खेलना (Twitter/BBL)

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav). मौजूदा समय में लिमिटेड ओवर फॉर्मेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक. उसमें भी फॉर्मेट अगर T20 हो, तो सूर्या गेंदबाज़ों की नींद उड़ाकर रख देते हैं. खासकर अपने आड़े-तिरछे शॉट्स की मदद से सूर्या मैदान के हर तरफ गेंद को बाउंड्री से बाहर भेजते रहते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

और बिग बैश लीग में उनकी तरह ही कुछ अलग शॉट मारने की कोशिश की ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने. लेकिन इस कारण वो मुसीबत में फंस गए.

बिग बैश T20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार, 11 जनवरी को पर्थ स्कॉर्चर्स और ब्रिसबेन हीट के बीच मुकाबला खेला गया. जहां ब्रिसबेन हीट की टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी. और तेजी से रन बनाने के चक्कर में टीम के ओपनर ख्वाज़ा हेलमेट पर गेंद खा बैठे.

# Helmet पर लगी गेंद

ये वाकया ब्रिसबेन हीट की पारी के चौथे ओवर में हुआ. जब पर्थ के फास्ट बोलर जेसन बेहरनडॉर्फ की गेंद पर ख्वाजा स्कूप शॉट खेलने चले गए. लेकिन उन्हें उछाल का अंदाजा नहीं रहा और गेंद सीधा उनके हेलमेट पर जाकर लगी. गनीमत ये रही कि इस दौरान ख्वाजा को ज्यादा चोट नहीं आई. और कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने फिर से बल्लेबाज़ी शुरू कर दी.

Advertisement

# मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो ब्रिसबेन हीट की टीम ने 20 ओवर में 155 रन बनाए. टीम के लिए मैक्स ब्रायंट ने सबसे ज्यादा 36 रनों की पारी खेली. वहीं ख्वाजा ने 23 गेंदों में दो चौके की मदद से 28 रन बनाए. जबकि रेनशॉ ने 27 और जिम्मी पीयरसन ने नाबाद 26 रन बनाए. पर्थ के लिए जेसन बेहरनडॉर्फ ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए. वहीं मैथ्यू कैली ने 17 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

156 रन के लक्ष्य को चेज करने उतरी पर्थ की शुरुआत खराब रही. और टीम ने 25 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट खो दिए. लेकिन इसके बाद  विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस इंग्लिश और आरोन हार्डी ने शानदार पार्टनरशिप कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया. पर्थ ने महज़ 16.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाकर मैच को जीत लिया. इंग्लिश 67 और हार्डी 65 रन बनाकर नाबाद रहे.
 

वीडियो: सूर्यकुमार यादव अगर पाकिस्तान से खेलते है तो उनका हाल ऐसा होता!

Advertisement

Advertisement