The Lallantop

लखनऊ: पहले होमगार्ड को मारा और दी गालियां, पुलिस ने पकड़ा तो हाथ जोड़ करने लगा मिन्नत

Lucknow में एक Home guard के साथ बदसलूकी का वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि एक कार ड्राइवर होमगार्ड को धक्का दे रहा है और गंदी-गंदी गालियां बक रहा है. वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
post-main-image
लखनऊ में एक होमगार्ड के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल. (फोटो-सोशल मीडिया)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • लखनऊ के ऐशबाग-हैदरगंज चौराहे पर गाड़ी उल्टे साइड से आने पर होमगार्ड ने चालक वैभव मौर्या को रोका, जिसके बाद वैभव ने होमगार्ड से मारपीट की।
  • वैभव मौर्या ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया और होमगार्ड द्वारा रोकने पर उस पर हमला कर दिया, जिसे आम नागरिकों ने वीडियो में कैद कर लिया।
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने वैभव मौर्या को गिरफ्तार कर उसकी गाड़ी सीज कर दी, और मामले की आगे जांच जारी है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का एक वीडियो वायरल हो रहा है. ऐशबाग-हैदरगंज चौराहे पर एक गाड़ी उलटे साइड से आ रही थी. वहीं पर एक होमगार्ड तैनात था. उसने गाड़ी देखी और रोका, क्योंकि ड्राइवर नियमों का उल्लंघन कर रहा था. लेकिन इतनी सी बात पर ड्राइवर का ईगो हर्ट हो गया. वो गाड़ी से उतरा और होमगार्ड को मारने लगा. बस फिर क्या? जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई पुलिस ने युवक की सारी हेकड़ी निकाल दी.   

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये घटना रविवार यानी 5 जून के शाम की है. इस वीडियो में दिख रहा है कि शख्स ने कार से उतरकर पहले तो होमगार्ड का कॉलर पकड़ा. उसके बाद उसे जोरदार धक्का दिया, जिससे होमगार्ड जमीन पर गिर पड़ा. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी का नाम वैभव मौर्या है. 

Advertisement
वीडियो में क्या दिखा?

इसके बाद जैसे ही होमगार्ड खुद को संभालते हुए फिर से उठा और कार की ओर जाने की कोशिश करने लगा तो आरोपी वैभव ने उसे फिर से धक्का मारा. इसके बाद वैभव अपनी कार में जाकर बैठ गया. आरोपी मारपीट करने के बाद भी शांत नहीं हुआ. लगातार होमगार्ड को गालियां दे रहा था. तभी वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया. जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने भी एक्शन लिया.

ये भी पढ़ें: सड़क किनारे खड़ी कार का एयरबैग फटा, ड्राइवर की मौके पर ही मौत

क्या एक्शन हुआ?

वैभव मौर्या को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी गाड़ी भी सीज कर दी गई है. इसके बाद एक और वीडियो सामने आया. जिसमें आरोपी हाथ जोड़े और कान पकड़े माफ़ी मांग रहा है. पुलिस की कस्टडी में आते ही ड्राइवर की पूरी हेकड़ी निकल गई. कल तक यही शख्स होमगार्ड का कॉलर पकड़ कर गुंडई दिखा रहा था, अब जब वो कानूनी शिकंजे में फंसा है.  पुलिस ने बताया कि वैभव मौर्या बादलखेड़ा के दुर्गापुरी कॉलोनी का रहने वाला है. आगे की जांच चल रही है. 

Advertisement

वीडियो: सरकारी अस्पताल में तड़पता रहा होमगार्ड, डॉक्टर साहब नशे में धुत

Advertisement