The Lallantop

मैं कोई मुन्नी नहीं हूं, जो... उर्वशी रौतेला ने 'छोटू RP भैया' को भयंकर जवाब दे दिया

और बढ़ी पंत-रौतेला के बीच की तक़रार.

Advertisement
post-main-image
पंत और उर्वशी (File)

ऋषभ पंत (Rishabh Pant). क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाने वाले भारतीय विकेटकीपर इन दिनों सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वजह क्रिकेट के मैदान पर उनका प्रदर्शन नहीं, बल्कि कथित तौर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के साथ सोशल मीडिया पर चल रही नोंकझोंक है. दोनों लगातार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस रौतेला (Urvashi Rautela) तो इस बात को लेकर एक के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट किए जा रही है. कुछ दिनों से चले आ रहे वार-पलटवार के बीच रौतेला ने गुरुवार, 11 अगस्त की देर रात फिर से एक ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने 'मिस्टर RP' (ऋषभ पंत)  को 'छोटू भैया' से संबोधित करते हुए कुछ सलाह भी दे डाली. एक्ट्रेस ने ट्वीट किया,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘छोटू भईया को बैट-बॉल पर ध्यान देना चाहिए. मैं कोई मुन्नी नहीं हूं, जो तेरे लिए बदनाम हो जाऊं यंग किड्डो डार्लिंग. रक्षाबंधन मुबारक हो छोटू RP भईया. किसी शांत लड़की का फायदा नहीं उठाना चाहिए’

इसके साथ ही नहीं उर्वशी (Urvashi Rautela) ने इस पोस्ट में एक इंट्रेस्टिंग हैशटैग यूज किया है. उन्होंने हैशटैग 'कूगर हंटर' लिखा है. डिक्शनरी के मुताबिक इसका अर्थ ‘अपने से बड़ी महिलाओं में इंट्रेस्ट रखने वाला युवा.’ उन्होंने यहां जिस RP का जिक्र किया, तथाकथित तौर पर वो RP कोई और नहीं, बल्कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ही हैं.  अब उनके इस ट्वीट के पीछे की कहानी भी आपको जाननी चाहिए. सोशल मीडिया पर एक्टिव लोगों को इसकी भनक तो होगी ही. अगर नहीं है, तो हम आपको बता देते है.

Advertisement
# क्या है मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया पर पंत और उर्वशी रौतेला का नाम काफी पहले से जोड़ा जा रहा था. सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक पंत को ज़ाकिर खान के शब्दों में 'सख्त लौंडा' बताया जा रहा था. लेकिन इस मसले पर ऑफिशली कभी कुछ सामने नहीं आया. इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में 'मिस्टर RP' का ज़िक्र करते हुए किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा,

‘मैं बनारस में शूटिंग करके दिल्ली आई थी. जहां मेरा शो होना था. मैंने पूरे दिन शूटिंग की. इस बीच मिस्टर RP मुझसे मिलने आए थे और वो लॉबी में मेरा इंतजार कर रहे थे. 10 घंटे की शूटिंग के बाद जब मैं वापस आई तो थकान के कारण मुझे नींद आ गई. इस दौरान मुझे कई बार कॉल आया, मगर मुझे पता नहीं चला. जब मैं उठी तो मैंने 16-17 मिस कॉल देखी. तब मुझे बहुत बुरा लगा. फिर मैंने उनसे कहा कि जब आप मुंबई आओगे तब हम मिलेंगे और हम वहां मिले.’

उर्वशी ने हालांकि पंत का नाम नहीं लिया. लेकिन बड़े-बूढ़ों के मुताबिक समझदार को तो बस इशारा काफी होता है. बस उर्वशी का ये बयान सोशल मीडिया पर जंगल की आग जैसे फैल गया. सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी बात को लप्प से कैच कर लिया. इन दोनों का नाम काफी समय पहले से जोड़ा जा रहा था, हालांकि धीरे-धीरे मैटर ठंडा हो गया था. लेकिन उर्वशी ने इंटरव्यू में 'मिस्टर RP'  का नाम लेकर बात को बस अफवाह तक नहीं रहने दिया. जो लोग शुरुआत से इस बात का दावा करते आ रहे थे, उन्हें तो बस इसी बात का इंतजार था.

Advertisement
#उर्वशी को पंत का जवाब

अब भईया पंत भी कहां चुप बैठने वाले थे. बॉलीवुड एक्ट्रेस के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ. जिसमें लिखा हुआ था,

‘कितनी हंसी की बात है कि कुछ लोग इंटरव्यू में झूठ बोलते हैं, ताकि वो लोकप्रियता हासिल कर सके और हेडलाइन में आ जाए. कुछ लोग लोकप्रियता के भूखे हैं और यह कितनी खराब बात है. भगवान उन्हें खुश रखें. मेरा पीछा छोड़ दो बहन, झूठ की भी हद होती है.'

यह पहला मौका नहीं है जब ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला ट्रेंड कर रहे हों. इससे पहले यूजर्स कई बार उनको ट्रेंड करा चुके हैं. अब ये वार-पलटवार कब तक चलेगा, ये तो पता नहीं. भोरे-भोरे नींद खुलने पर पंत का रिस्पॉन्स क्या होगा, वो भी देखना होगा. पर भईया ट्विटर स्क्रॉल करने पर ये बात तो साफ हो रही है कि सोशल मीडिया यूजर्स इस नोक-झोंक पर जमकर चुटकी ले रहे हैं.

आंद्रे रसल की बैटिंग को मिस कर रही है वेस्ट इंडीज नेशनल टीम?

Advertisement