The Lallantop

जसप्रीमत बुमराह नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? सितांशू कोटक ने बताया

जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के प्राइम बॉलर हैं. उन्होंने पिछले दो मैच में तीन विकेट लिए हैं. मैनेजमेंट उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर काफी सतर्क रहता है. हालांकि लगता नहीं कि टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह को आराम मिलने वाला है.

Advertisement
post-main-image
जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 3 विकेट लिए हैं. (Photo-PTI)

भारतीय टीम ने भले ही टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में जगह बना ली हो, लेकिन उसे अभी भी अपना आखिरी ग्रुप राउंड मैच खेलना है. यह मुकाबला 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ है. सुपर 8 से पहले क्या टीम इंडिया इस मैच के लिए अपने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को आराम देगी? या फिर वह अपने खिलाड़ियों को अहमदाबाद पिच का एक्सपोजर देगी? बल्लेबाजी कोच सितांशू कोटक (Sitanshu Kotak) ने टीम के प्लान के बारे में बताया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
बुमराह को नहीं मिलेगा आराम

जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के प्राइम बॉलर हैं. उन्होंने पिछले दो मैच में तीन विकेट लिए हैं. मैनेजमेंट उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर काफी सतर्क रहता है. हालांकि लगता नहीं कि टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह को आराम मिलने वाला है. कोटक से जब बुमराह को ब्रेक देने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,  

मुझे नहीं लगता कि बुमराह को आराम दिया जाएगा. इसके बारे में बाद में फैसला लेंगे.

Advertisement

अभिषेक शर्मा की फिटनेस के बारे में भी कोटक ने पॉजीटिव अपडेट दिया. अभिषेक पेट में इंफेक्शन के कारण नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल सके थे. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ शून्य पर आउट हो गए. वह अब तक इस टूर्नामेंट में खाता नहीं खोल पाए हैं. कोटक से अभिषेक का मेडिकल अपडेट मांगा गया तो उन्होंने बताया ,

उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. पिछले मैच में वह पहले ओवर में आउट हो गए. हम ओवर एनालाइज नहीं करना चाहते. अब वह ठीक हैं.

अहमदाबाद है अहम वेन्यू

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का अहम रोल रहा था. उन्होंने 77 रनों की पारी खेली थी. कोटक ने भी उनकी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा,

Advertisement

वह अपने शुरुआती दिनों से ही आत्मविश्वास से भरपूर है. इससे टी20 क्रिकेट में मदद मिलती है. विश्व कप शुरू होने के बाद से हमने देखा है कि कोई भी टीम किसी भी टीम को हरा सकती है और यही वजह है कि हर मैच अहम है.

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया T20 World Cup से बाहर, जिम्बाब्वे सुपर 8 में, लेकिन ये हुआ कैसे? 

भारत का आखिरी ग्रुप राउंड मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा. सुपर 8 का एक मैच भी यहीं होने वाला है. ऐसे में कोटक ने पिच से अच्छी तरह वाकिफ होने के महत्व पर जोर दिया. कोटक ने कहा,

हर मैच अहम है, हमारा सुपर 8 का एक मैच आने वाला है और फाइनल भी यहीं हो सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि हम पिच से अच्छी तरह वाकिफ हो जाएं.

भारत का सुपर 8 अभियान 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से शुरू होगा. इसके बाद वह जिम्बाब्वे और श्रीलंका से सामना होगा.

वीडियो: ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 से लगभग बाहर हो चुकी है, खराब परफॉरमेंस पर पूर्व खिलाड़ी ने क्या कह दिया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement