The Lallantop

सलीम खान को ब्रेन हैमरेज, फिलहाल वेंटिलेटर पर

डॉक्टर्स ने बताया कि ब्लड प्रेशर बढ़ने से उनकी कुछ नसें फट गई थीं, रिकवरी में वक्त लगेगा.

Advertisement
post-main-image
सलीम खान को मिनिमल ब्रेन हैमरेज हुआ था. फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं.

Salman Khan के पिता Salim Khan की हेल्थ पर क्या अपडेट है? Kartik Aaryan को लेकर Shahrukh Khan की Chak De! India के डायरेक्टर Shimit Amin कौन सी फिल्म बनाने जा रहे हैं? Atlee और Allu Arjun की AA22xA6 कब रिलीज़ होगी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# ब्रेन हैमरेज के बाद सलीम खान वेंटिलेटर पर

सलीम खान फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं. ब्लड प्रेशर काफ़ी बढ़ जाने की वजह से उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग होने लगी थी. इलेक्ट्रिकल सीज़र्स भी आ रहे थे. उनका इलाज कर रहे डॉ. जलील खान ने बुधवार को मीडिया से चर्चा में कहा, 

Advertisement

"सलीम खान को मिनिमल ब्रेन हैमरेज हुआ था. टेस्ट्स के बाद पता लगा कि सर्जरी की ज़रूरत नहीं है. सलीम खान फिलहाल स्टेबल हैं, मगर वेंटिलेटर पर हैं. उम्मीद है कि कल तक उनकी तबीयत में सुधार आएगा और वेंटिलेटर की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. वो 90 साल के हैं, और उम्र के हिसाब से रिकवरी में थोड़ा वक्त लगेगा."

# डैनी रामिरेज़ की 'बैटन' का शूट ख़त्म

एक्टर डैनी रामिरेज़ सॉकर ड्रामा 'बैटन' से डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं. स्क्रीनरैंट के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है. इसमें माया रेफ़ीको, डिएगो कैल्वा और कैमिला मेंडस लीड रोल में हैं. जल्द ही डैनी इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस करेंगे.

Advertisement

# 'हैरी पॉटर', 'गॉडज़िला' वाले बनाएंगे 'तुम्बाड 2' का VFX

'तुम्बाड 2' का स्केल पिछली फिल्म से काफ़ी बड़ा है. 'तुम्बाड' का बजट 15 करोड़ था. और 'तुम्बाड 2' 150 करोड़ रुपये में बनाई जा रही है. मेकर्स इसे ग्लोबल लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं. इसीलिए ग्लोबल फिल्मों की प्रॉस्थेटिक टीम को 'तुम्बाड 2' से जोड़ा गया है. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक 'तुम्बाड 2' के प्रॉस्थेटिक्स इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स डिज़ाइन करेंगे. 'गॉडज़िला' के क्रीचर आर्टिस्ट साइमन ली और 'हैरी पॉटर' के प्रॉस्थेटिक डिज़ाइनर शॉन हैरिसन इस पर साथ काम रहे हैं. 'तुम्बाड 2' में सोहम शाह लीड रोल में हैं. विलन के रोल के लिए अक्षय खन्ना और नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी मज़बूत दावेदार हैं. फिल्म को आदेश प्रसाद डायरेक्ट करेंगे.

# 'चक दे इंडिया' के डायरेक्टर की फिल्म में कार्तिक

कार्तिक आर्यन को लेकर एक फिल्म बनने जा रही है. टाइटल है 'कैप्टन इंडिया'. हरमन बावेजा इसके राइटर और प्रोड्यूसर हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक टी-सीरीज़ भी इस प्रोजेक्ट से बतौर प्रोड्यूसर जुड़ गई है. 'चक दे इंडिया' वाले शिमित अमीन इसे डायरेक्ट करेंगे. वो 17 साल बाद डायरेक्शन की तरफ़ लौटे हैं. इस रिपोर्ट के मुताबिक 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग भारत और मोरक्को में होगी. शूट साल की दूसरी तिमाही से शुरू होगा.

# मई 2027 में रिलीज़ होगी अल्लू अर्जुन की AA22xA6?

अल्लू अर्जुन स्टारर साई-फाई फिल्म AA22xA6 के मिड 2027 में रिलीज़ होने की ख़बर है. वेराइटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एटली इसे मई में रिलीज़ करने की सोच रहे हैं. फिल्म में हैवी VFX रहेंगे, जिन्हें तैयार करने में समय लगेगा. इसीलिए मेकर्स इसे अगले साल तक ही ला पाएंगे. हालांकि अभी कोई ऑफिशियल अनाउसंमेंट नहीं हुआ है. फिल्म में दीपिका पादुकोण, मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदन्ना, राम्या कृष्णन और जिम सार्भ भी ज़रूरी किरदारों में हैं.

# श्रद्धा-रणदीप ने पूरा किया 'ईठा' का पुणे शेड्यूल

श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म 'ईठा' की शूटिंग अंतिम दौर में है. ये महाराष्ट्र की मशहूर लावणी डांसर रहीं विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक है. कुछ दिनों से इसकी शूटिंग पुणे में चल रही थी, जो अब ख़त्म हो गई है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी सूचना दी. कुछ पैचवर्क शूट बाक़ी है जो मुंबई में होगा. इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर ने लावणी और महाराष्ट्र के फोक डांस फॉर्म गवलण की ट्रेनिंग ली है. फिल्म का म्यूजिक अजय-अतुल तैयार कर रहे हैं. और 'छावा' फेम लक्ष्मण उतेकर इसके डायरेक्टर हैं. 

वीडियो: अभिनव कश्यप ने सलमान पर आरोप लगाया, तो सलीम खान ने क्या जवाब दिया?

Advertisement