The Lallantop

'क्या रे वाइस कैप्टन?', 15 साल के वैभव को तिलक ने क्यों किया स्लेज?

Duleep Trophy Final : साउथ जोन के ख‍िलाफ Vaibhav Sooryavanshi ने 44 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने Md Siraj को भी नहीं बख्शा. इसे लेकर साउथ जोन के कप्तान Tilak Varma भड़क गए. वो 15 साल के वैभव को स्लेज करते सुनाई पड़े.

Advertisement
post-main-image
वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 44 रनों की पारी खेली. (फोटो-Screengrab JioHotstar)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने तेज़ बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज के एक ओवर में 14 रन बनाए और टीम के स्कोर को मजबूत किया।
  • मैच में वैभव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दौरान साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने स्लेजिंग की, ताकि वैभव का ध्यान भटकाया जा सके, जिससे मुकाबले का माहौल तनावपूर्ण हुआ।
  • वैभव और अभिमन्यु ईश्वरन की पहले सेशन में मजबूत शुरुआत के बावजूद दोनों बल्लेबाज आउट हो गए, जिससे साउथ जोन की टीम ने पहली पारी में वापसी की उम्मीद बढ़ाई।

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी अपने जाने पहचाने अंदाज में नज़र आए. ईस्ट जोन के ओपनर ने पहले सेशन में ताबड़तोड़ बैटिंग की. इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया के पेसर मोहम्मद सिराज को भी नहीं बख्शा. सिराज के एक ओवर में वैभव ने 14 रन कूट दिए. ये सब देख साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा अपना आपा खो बैठे. उन्होंने 15 साल के वैभव को स्लेज कर दिया.

Advertisement

दरअसल, ये मामला 10वें ओवर के आसपास का है. वैभव ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे थे. ये देख तिलक ने उनका ध्यान भटकाने की कोश‍िश की. तिलक वैभव के पास जाकर उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे. हालांकि, तिलक ने वैभव से क्या-क्या कहा. वो तो सुनाई नहीं पड़ा. लेकिन, उनकी बातचीत के दौरान एक चीज जरूर रिकॉर्ड हो गई. वो वैभव के पास गए और कहा,  

क्या रे, ए वाइस-कैप्टन?

Advertisement
स्लेजिंग का नहीं दिखा असर

हालांकि, तिलक की इस स्लेजिंग का वैभव के रनों के रफ्तार पर कोई असर नहीं पड़ा. इस दौरान उन्हें साथी ओपनर अभ‍िमन्यू ईश्वरन का भी पूरा साथ मिला. ईश्वरन भी वैभव के अंदाज में ही बैटिंग करते नज़र आए. ईश्वरन ने 14वें ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. इसके लिए उन्हें महज 46 बॉल्स लगीं. वैभव की अपनी हाफ सेंचुरी की तरफ बढ़ रहे थे. लेकिन, 16वें ओवर में पेसर सीवी मिलिंद ने उन्हें अपने शॉर्ट बॉल ट्रैप में फंसा लिया.  

ये भी पढ़ें : वैभव ने सिराज को भी नहीं बख्शा, दलीप ट्रॉफी फाइनल में एक ओवर में कूट डाले 14 रन

हालांकि, तब तक मैच का मोमेंटम दोनों बैटर्स ने सेट कर दिया था. दोनों ने पहले 15 ओवरों में ही 100 रन जोड़ लिए थे. ये ईस्ट जोन के लिए जबरदस्त शुरुआत थी. क्योंकि कप्तान ईशान किशन ने जब टॉस के दौरान बैटिंग चुनी थी. तब उन्होंने ये आकलन किया था कि ये पिच पेसर्स को शुरुआत में काफी मदद करेगी. ऐसे में यहां संभलकर शुरुआत करने की जरूरत होगी.  

Advertisement
वैभव और ईश्वरन का दबदबा

मोहम्मद सिराज के पहले ओवर में सीम और बाउंस के संकेत ज़रूर दिखे. लेकिन, ईस्ट जोन के दोनों बैटर्स ने साउथ जोन के अटैक को समझदारी से नाकाम कर दिया. वैभव सूर्यवंशी ऑफ साइड पर ज़बरदस्त शॉट लगा रहे थे. वहीं, अभिमन्यु ईश्वरन ने लेग साइड पर अपना दबदबा बनाए रखा.

इस आक्रामक खेल की वजह से तिलक को 8वें ओवर से ही बाउंड्री पर पांच फील्डर लगाने पड़े. ऐसी रणनीति रेड-बॉल क्रिकेट में आमतौर पर देखने को नहीं मिलती. हालांकि, साउथ की टीम पहले सेशन में ही दोनों बल्लेबाजों को आउट करने में सफल रही. वैभव शॉर्ट बॉल पर आउट हुए और ईश्वरन, साथी बल्लेबाज एस. मोहन के साथ पिच पर हुई गलतफहमी के कारण रन आउट हो गए.

वीडियो: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, अर्धशतक के साथ बनाए कई रिकॉर्ड

Advertisement