भारतीय टीम ने 15 फरवरी को जब पाकिस्तान को हराया तो इसमें बड़ा हाथ ईशान किशन (Ishan Kishan) का रहा. उन्होंने पावरप्ले में जमकर हीटिंग की . उनकी हीटिंग से टीम इंडिया को जबरदस्त शुरुआत मिली. लेकिन, तिलक वर्मा (Tilak Varma) को इससे नुकसान हो गया. मैच के बाद उन्होंने इसे लेकर बात भी की.
ईशान से क्यों खफा तिलक वर्मा? आउट होने को लेकर कही बड़ी बात
पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए भारत ने अपना पहला विकेट बहुत जल्दी खो दिया था. Abhishek Sharma बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. इसके बाद Ishan Kishan और Tilak Varma ने मिलकर पारी को संभाला.


दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए भारत ने अपना पहला विकेट बहुत जल्दी खो दिया था. अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मिलकर पारी को संभाला. इस दौरान ईशान हीटिंग मोड में दिखाई दिए. तिलक 24 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए.
ईशान के कारण तिलक का नुकसानजब मैच के बाद पार्थिव पटेल ने तिलक से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि पावरप्ले में बल्लेबाजी करना आसान था. तिलक ने कहा,
पावरप्ले में गेंद बल्ले पर थोड़ी अच्छी तरह आ रही थी. ईशान जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे, नॉन स्ट्राइकर एंड पर मुझे भी लगा कि बड़े हिट लग सकते हैं. लेकिन, मुझे स्ट्राइक ही नहीं मिली. मुझे लगा कि अगर वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो यह टीम के लिए अच्छा ही है. मैंने उनसे कहा कि भाई, तुम बड़े शॉट्स खेलते रहो. दूसरे एंड पर मैं संभाल लूंगा. मैं रोटेट करता रहूंगा.
अपने आउट होने पर तिलक ने कहा,
ईशान जब तक क्रीज पर थे मैं बड़े शॉट की तरफ नहीं देख रहा था. सिंगल, डबल लेने को देख रहा था. उनके आउट होने के बाद मैं रिवर्स मारने और बड़े शॉट की कोशिश करने लगा. हालांकि, गेंद बल्ले के नीचे लग रही थी.
तिलक वर्मा ने इस मैच में गेंदबाजी भी की और एक विकेट अपने नाम किया. उन्होंने अपने पहले ही ओवर में शादाब खान को आउट किया. उन्होंने कहा,
ईशान क्या बोले?हर मैच से पहले नेट्स में बॉलिंग के ऊपर काम कर रहा था. मैं रेडी नहीं था. सूर्या ने बोला कि आ जा बॉलिंग कर. लेकिन, जब सूर्या ने कहा तो मैं तैयार हो गया. पहली गेंद स्टंप्स पर की, वह बाहर की तरफ निकली और मैं लकी रहा कि विकेट मिल गया. ये अच्छा रहा. दूसरे ओवर में भी विकेट मिल जाता, लेकिन कैच छूट गया.
तिलक को भले ही यह लग रहा हो कि पावरप्ले में बल्लेबाजी करना आसाना था. लेकिन, ईशान ऐसा नहीं मानते. 44 गेंदों में 77 रन बनाने वाले ईशान ने अपनी पारी के बारे में बात करते हुए कहा,
विकेट इतना आसान नहीं था. कभी-कभी आपको बस विश्वास रखना होता है और अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करना होता है. मैं बस गेंद पर नजर रख रहा था, अपनी ताकत पर टिका हुआ था और उन्हें जितना हो सके रन लेने के लिए मजबूर कर रहा था. मैंने अपने ऑफ-साइड गेम पर काफी काम किया. ताकि मैं उन्हें वहीं गेंदबाजी करवा सकूं, जहां मैं चाहता हूं. बड़े मैदान पर आपको बड़े गैप मिलते हैं। गैप में शॉट लगाने की कोशिश कर रहा था, दो रन लेने की कोशिश कर रहा था. मुझे पता था कि हमें 160-170 का स्कोर बनाना होगा, जो हमारे लिए अच्छा स्कोर होगा.
आपको बता दें कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच 61 रन से जीता. ग्रुप राउंड में टीम का आखिरी मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा.
वीडियो: क्या मोहसिन नकवी की वजह से पाकिस्तान हारी? पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर क्या बोल गए?















.webp?width=120)


