The Lallantop

तमिलनाडु BJP चीफ ने विजय को कहा था, 'तृषा के घर से निकलो', तृषा का जवाब आ गया

Trisha On Nainar Nagendran Remark: एक्टर विजय और तृषा पर विवादित टिप्पणी करने वाले बीजेपी नेता नैनार नागेंद्रन ने माफी मांग ली है. तृषा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उनका नाम लिए बिना बयान पर आपत्ति जताई थी.

Advertisement
post-main-image
तृषा-विजय पर विवादित बयान देने वाले नागेंद्रन ने माफी मांगी. (india today)

Trisha condemns Nainar Nagendran Remark: एक्टर से नेता बने विजय थलपति को एक्टर तृषा के साथ जोड़कर निशाना बनाने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ नैनार नागेंद्रन फंस गए हैं. बयान पर तृषा कृष्णन ने भी सख्त आपत्ति जताई है, जिसके बाद बीजेपी नेता बैकफुट पर हैं. उन्होंने माफी मांगी है और कहा है कि गलती से उन्होंने ऐसी बातें कह दी थीं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एक्टर तृषा कृष्णन ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि राजनीति में इतने ऊंचे पद पर बैठा कोई व्यक्ति ऐसा अनुचित कॉमेंट करेगा. उन्होंने ये भी कहा कि वह नहीं चाहतीं कि उन मामलों में उनका नाम घसीटा जाए, जिनका उनसे कोई लेना-देना नहीं है. 

ये विवाद एक्टर विजय के एक बयान पर नागेंद्रन के तंज भरे विवादित जवाब के बाद शुरू हुआ. विजय ने एक मंच से कहा था कि उनकी पार्टी टीवीके (Tamilaga Vettri Kazhagam) आने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक प्रमुख दावेदार के रूप में उभरेगी. 

Advertisement

इसके जवाब में नागेंद्रन ने विजय के दावे का मजाक बनाते हुए कहा कि जो छत पर नहीं चढ़ सकता है वो स्वर्ग पर चढ़ने के सपने देख रहा है. नागेंद्रन ने विजय को राजनीति के लिए ‘नाकाबिल’ और ‘बेचारा’ बताया और कहा,

उन्हें बिल्कुल अनुभव नहीं है. पहले उन्हें अपने घर से बाहर निकलना होगा. पहले तृषा के घर से बाहर निकलो. फिर कुछ हो सकता है.

इस पूरे बयान में अभिनेत्री तृषा का नाम ‘अटपटे’ ढंग से लिया गया था. विजय और तृषा ने फिल्मों में साथ काम किया है. दोनों के बीच रिश्तों को लेकर ‘अफवाहें’ उड़ती हैं. लेकिन दोनों की ओर से इसकी कभी पुष्टि नहीं की गई. 

Advertisement

ऐसे में बीजेपी नेता का विजय के नाम के साथ तृषा का नाम लगाना बहुत लोगों को पसंद नहीं आया. सोशल मीडिया यूजर्स ने नागेंद्रन का जमकर विरोध किया. एक्टर तृषा को भी ये बात बिल्कुल नहीं जमी. उन्होंने ‘एक्स’ पर नागेंद्रन को जवाब दे दिया. एक लीगल स्टेटमेंट की फोटो लगाते हुए तृषा ने लिखा, 

अपमान का विरोध होना चाहिए और ये हमेशा होगा. 

15 फरवरी, रविवार को तृषा ने वकील के जरिए जारी किए गए स्टेटमेंट में साफ किया कि वह पूरी तरह से न्यूट्रल पॉलिटिकल स्टैंड रखती हैं और किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से जुड़ी नहीं हैं. इस स्टेटमेंट में उनके लीगल एडवाइजर नित्येश नटराज की ओर से कहा गया,

मेरी क्लाइंट (तृषा) को कभी उम्मीद नहीं थी कि राजनीतिक क्षेत्र में इतने बड़े पद पर बैठा व्यक्ति ऐसी अनुचित टिप्पणी करेगा. तृषा केवल अपने काम से पहचानी जाना चाहती हैं. उनका नाम उन मामलों में नहीं घसीटा जाना चाहिए जिनका उनसे कोई संबंध नहीं है.

trish
तृषा ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बीजेपी नेता को जवाब दिया है (X)

बयान में इस बात पर जोर दिया गया कि कृष्णन ने पहले भी पॉलिटिक्स को लेकर लगातार न्यूट्रल स्टैंड रखा है और अभी भी ऐसा कर रही हैं. वह किसी पॉलिटिकल अलायंस के बजाय सिर्फ सिनेमा में अपने प्रोफेशनल काम से डिफाइन होना चाहती हैं. इसमें पब्लिक पोजीशन पर बैठे लोगों से जिम्मेदारी और बराबरी की अपील की गई और कहा गया कि पर्सनल लाइफ को पब्लिक डिस्कोर्स का टॉपिक नहीं बनाना चाहिए.

इस पूरे मुद्दे पर राजनीतिक बवाल मचाने के बाद नैनार नागेंद्रन ने माफी मांग ली है. उन्होंने कहा कि ये बयान गलती से दिया गया था और इसे लेकर बीजेपी की महिला मोर्चा की प्रमुख वनथी श्रीनिवासन और पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने उनसे बात की थी. नागेंद्रन ने कहा,

अगर कोई सच में इससे दुखी है तो मैं दिल से अफसोस जताता हूं

बीजेपी नेता ने कहा कि अपने पॉलिटिकल लाइफ में उन्होंने किसी की बुराई नहीं की. उन्होंने जो भी कहा वो गलती से निकल गया था. 

इस बीच, TVK के कुछ नेताओं ने नैनार के कॉमेंट्स के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है. 

वीडियो: भारत में जीत का जश्न, रात भर मिठाइयां बंटी, आतिशबाज़ी हुई, फैंस क्या बोले?

Advertisement