The Lallantop

टीम इंडिया ने हाथ तक नहीं मिलाया, रोहित तो वसीम अकरम से गले मिल लिए, पाकिस्तानी क्या बोले?

रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के ब्रैंड एंबेसडर हैं. इसी वजह से वह इस मैच मौजूद थे. वसीम अकरम बतौर कॉमेंटेर मैच का हिस्सा थे.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा ने वसीम अकरम को गले लगाया. (Photo-PTI)

भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में हुए मैच में कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाए. न ही मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ियों ने हाथ मिलाए. लेकिन हाथ मिलाने की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. तस्वीर भारत और पाकिस्तान के दिग्गजों की है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मैदान के बाहर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम (Wasim Akram) दोनों लोग हाथ मिलाते हुए दिखे. वीडियो आने के बाद पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों का रिएक्शन भी सामने आए हैं.

रोहित शर्मा वसीम अकरम से गले मिले

रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के ब्रैंड एंबेसडर हैं. इसी वजह से वह इस मैच मौजूद थे. वसीम अकरम बतौर कॉमेंटेर मैच का हिस्सा थे. जब दोनों का सामना हुआ तो उन्होंने हंसते हुए एक-दूसरे से हाथ मिलाया और गले लगे. लोगों ने इस वीडियो को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने बोर्ड से पूछा है कि क्या हाथ न मिलाने की पॉलिसी केवल उन खिलाड़ियों के लिए है जो मैच खेल रहे हैं. 

Advertisement

श्रुति नाम की यूजर ने लिखा, 

टॉस के समय हाथ नहीं मिलाया गया. मैच के बाद भी हाथ नहीं मिलाया गया. लेकिन कैमरे के सामने वसीम अकरम को गले लगाया गया? तो आखिर नियम क्या है? मौजूदा खिलाड़ियों के लिए कोई कर्टसी नहीं, लेकिन कमेंट्री बॉक्स में दिग्गजों के लिए गर्मजोशी दिखाई जाए? या तो राजनीति को पूरी तरह से दूर रखें... या फिर "सिद्धांतों" का दिखावा करना बंद करें.

 

Advertisement

आमिर खान नाम के यूजर ने लिखा, 

यह तमाशा अब शर्मनाक हद तक पहुंच गया है. बीसीसीआई टीम इंडिया के साथ कैसा मज़ाक कर रही है!

एक अन्य यूजर ने लिखा, 

देशभक्ति केवल फील्ड तक सीमित है. फील्ड के बाहर उन्हें पप्पी-झप्पी करने दो हमें कोई चिंता नहीं है.

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों का रिएक्शन

पाकिस्तानी चैनल टीवी शो के दौरान भी इस वीडियो पर चर्चा हुई. पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी अहमद शहजाद से जब रोहित और वसीम की इस मुलाकात पर सवाल किया गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा,

वसीम भाई हमेशा हाथ मिलाने का रास्ता ढूंढ लेते हैं. उन्हें जहां भी जरूरी लगता है वह हाथ मिला लेते हैं.

जब एंकर ने अहमद से पूछा कि वसीम की यह बात अच्छी बात या बुरी तो पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कहा,

यह अच्छी बात है. उनके पास खुद के उदाहरण हैं. आप जहां भी हों, वही करें जो उचित हो. वह यही समझाते हैं.

हाथ न मिलाने की रणनीति

भारतीय टीम ने एशिया कप से ही हाथ न मिलाने की इस रणनीति का पालन किया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी और उनके खिलाड़ी बार-बार खेल भावना दिखाने की बात कर चुके हैं लेकिन भारत इसके लिए तैयार नहीं है. 

सूर्यकुमार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए यह नीति अपनाई है. यह सिर्फ सीनियर टीम तक सीमित नहीं है. अंडर-19 टीम, इंडिया ए टीम और महिला टीम भी इसका पालन कर रहे हैं. हाल ही में भारत में हुए महिला वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में ही खेले गए मैच में हाथ नहीं मिलाया था. यह कब तक चलेगा, यह फिलहाल तय नहीं है लेकिन यह तय है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तो भारत पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाएगा.   

वीडियो: क्या मोहसिन नकवी की वजह से पाकिस्तान हारी? पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर क्या बोल गए?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement